{"_id":"74d872d161ba59851c3a5c1ef65b3679","slug":"after-the-fire-cracked-cylinder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने के बाद फटा सिलेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग लगने के बाद फटा सिलेंडर
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Tue, 09 Jun 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला गुलाम हुसैन निवासी मुनीश मिश्रा के मकान में विजय कुमार दीक्षित किराए पर रह रहे हैं। विजय एलआईसी में एजेंट हैं। मंगलवार सुबह पांच बजे विजय की पत्नी चाय बनाने के लिए किचिन में घुसीं, तभी अचानक सिलेंडर लीक होने के साथ उसमें आग लग गई। सिलेंडर में आग लगते ही घरवाले बाहर निकलकर आ गए। थोड़ी देर बाद सिलेंडर फटने के साथ जोरदार धमाका हुआ।
इससे दरवाजे की खिड़कियां और प्लास्टर भी टूटकर नीचे गिरने के साथ छत-दीवारों में दरारें आ गईं। आवाज सुनकर लोग भी एकत्रित हो गए और आग बुझाने में जुट गए। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती उससे पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने बताया कि आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। साथ ही बीमा पॉलिसी धारकों से कलेक्शन करके लाए 80 हजार रुपये भी जल गए। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। घटना की तहरीर पीड़ित ने दी है।