{"_id":"571906e44f1c1bd4518b47b9","slug":"aag-ka-taandav-chaar-darjan-ghar-jale","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का तांडव, चार दर्जन घर जले ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग का तांडव, चार दर्जन घर जले
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Thu, 21 Apr 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
आग का तांडव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में गुरुवार को आग ने तांडव मचाया। तीन स्थानों पर आग की घटनाएं हुई। चार दर्जन घर जलकर राख हो गए। पांच भैंस जलकर मर गई। एक ट्रैक्टर और दो चक्की स्पेलर भी जल गए। घरों में रखा गल्ला, घरेलू सामन आदि जलकर राख हो गए।
सिकंदरपुरवैश्य के ग्राम खडुइया निवासी श्यामपाल पुत्र सियाराम के घर खाना बन रहा था कि तभी चूल्हे से उठी चिंगारी उनके छप्पर पर गिर पड़ी। तेज हवा के चलते चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते छप्पर धूं-धूं कर जल उठा। लेकिन तेज हवा के झोकों से आग आसपास के घरों तक फैल गई। आग से गांव में चीखपुकार मच गई। लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने हैंडपंप, और इंजन पंप सेट चलाकर पानी डालकर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। आग से तीन दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। आग से राजाराम की सुपर स्पलेंडर बाइक, स्पेलर चक्की जल गया। उनकी एक भेंस आग से जलकर मर गई। रामनिवास की होंडा शाइन बाइक, कृपाल का ट्रैक्टर ट्राली व स्पेलर चक्की जल गई। रक्षपाल की दो भैंस, लेखराज की दो भैंस आग से जलकर मर गई।
इसके अलावा चोब सिंह, दिवारी, अरविंद, शेर सिंह, देवसिंह, रतीराम, रमेश, रघुवीर, नेत्रपाल, मुन्नालाल, ओमवीर, सोनू, रामनिवास, नन्ने, सियाराम, लाल सिंह, रामलाल, होतीलाल, उदयवीर, रतीराम, यादराम, दयाराम, रामप्रकाश, काली चरन आदि के तंबाकू, लहसुन, सरसों, गेंहू व अन्य घरेलु समान जलकर राख हो गया। ग्राम प्रधान हशमुद्दीन ने अग्निकांड की सूचना तहसील प्रशासन को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम परवेज अहमद, सीओ अमृतलाल, नायब तहसीलदार संतोष कुमार, एसओ सिकंदरपुरवैश्य देवेंद्र त्यागी मौके पर पहुंच गए। आग से प्रभावित हुए परिवारों के लिए प्रशासन ने भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी है। बसपा नेता अहमद हुसैन आग लगने की सूचना पर ग्राम खडुइया पहुंच गए। उन्होंने अग्निपीड़ित परिवारों से मिलकर उनको ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
सुन्नगढी क्षेत्र के ग्राम किसौल में आग लगने से हीरालाल, मेघ सिंह, रामेश्वर राम सनेही के घर जल गए। इन घरों में रखा घरेलू सामन, गल्ला तंबाकू आदि जलकर राख हो गया। जिला मुख्यालय से पहुंची फायर ब्रिगेड ने इस गांव में पहुंच कर आग पर काबू पाया।
सोरों के ग्राम घटिया एवनपुर में अमरसिंह के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से घरेलू सामान कपडे़, बर्तन आदि जलकर राख हो गये। तेज हवा चलने के कारण रघुवीर का घर भी आग की चपेट में आ गया जिससे उसकी भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। अन्य आधा दर्जन ग्रामीणों के कंडों के बिटौरे व भूसे की बुर्जियां जलकर राख हो गईं। ग्रामीणों और फायर बिग्रेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। राजस्वकर्मी क्षति का आंकलन करने में जुटे हैं।
पटियाली। ग्राम खडुइया में तहसील एवं पुलिस प्रशासन तो मौके पर पहुंच गए। लेकिन दमकल को पहुंचने में चार घंटे का समय लग गया। अधिकारियों के सामने घर धू धू कर जलते रहे और अधिकारी असहाय बने देखते रहे। पटियाली की दमकल नहीं पहुंच सकी। जिला मुख्यालय से दमकल को भेजा गया तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
पटियाली। एसडीएम परवेज अहमद ने आग से हुई क्षति का आंकलन करने के लिए तीन कानूनगो और लेखपालों की टीम तैयार की है। यह टीम अग्निकांड की क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपेंगी। इस टीम में कानूनगो सत्यवीर सिंह, अनार सिंह, बृजेश, लेखपाल मानपाल सिंह, अमर सिंह व श्रीनिवास को शामिल किया गया है।
पटियाली। आग की घटना से राजेंद्र पुत्र पातीराम की शादी का सामन भी जलकर राख हो गया। उनकी 10 दिन बाद शादी होनी है। सामान जल जाने से परिवारीजन चिंतित हैं।