{"_id":"6096b94a8ebc3e25fd71589d","slug":"crime-police-rape-rapist-etah-news-agr4912319137","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते के देवर ने महिला से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ते के देवर ने महिला से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
एटा। थानाक्षेत्र में रिश्ते के देवर ने महिला से रास्ते में दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद महिला को छोड़कर भाग गया। घर पहुंचकर महिला ने परिजनों को आपबीती बताई। महिला का पति हत्या के मामले में दोषी पाए जाने पर आठ साल से जेल में है।
थाना अवागढ़ क्षेत्र के एक गांव की महिला अपनी रिश्तेदारी में गई थी। बाइक से वापस आते समय रिश्ते के देवर सचिन कुमार ने रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार कुरील ने बताया कि पीड़ित महिला को सचिन शुक्रवार की शाम करीब सात बजे रिश्तेदारी से लेकर आ रहा था।
गांव के मुख्य मार्ग से न आकर युवक ने कच्चे रास्ते पर बाइक चली दी। सुनसान जगह पर महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसे वहीं छोड़कर भाग निकला। रात करीब आठ बजे महिला अपने परिजनों को लेकर थाने पर आई। उसने बताया कि आठ वर्ष पूर्व एक हत्या के मामले में दोषी पाए जाने पर पति जेल में है। महिला एक बच्ची व सास के साथ रहती है। दो दिन पूर्व रिश्तेदारी में गई थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।