फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime

हैकर ने 80 हजार रुपये कर लिए खाते में स्थानांतरितत

Sat, 11 Jan 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
crime
कासगंज। एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के बेटे के खाते को हैक कर एक हैकर ने एटीएम के जरिये 80 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हैकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगरा निवासी पुलिसकर्मी नरेश भदौरिया चार माह पहले एसपी कार्यालय से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके पुत्र अतुल का कासगंज में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में खाता हैं, लेकिन वह पंजाब में रहता है।
विज्ञापन

उसके बैंक खाते से हैकर ने एटीएम के जरिये 80 हजार रुपये निकाल लिए। जैसे ही रुपये निकलने का मैसेज मोबाइल पर आया तो वह दंग रह गया। उन्होंने बैंक से संपर्क कर एटीएम पिन बदलवा दिया और कासगंज आकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी ने बताया कि उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करा दी है। हैकर ने इसके बाद भी प्रयास किए, लेकिन पिन बदलने की वजह से वह खाते से और धन नहीं निकाल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed