फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime

कार की चपेट में आने से चिकित्सक की मौत

Fri, 10 Jan 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
crime
पोस्ट मार्टम ग्रह पर मौजूद मृतक के परिजन- - फोटो : ETAH
एटा। आगरा निवासी एक यूनानी डॉक्टर की शुक्रवार सुबह हादसे में मौत हो गई। बस से उतरकर वह पैदल अस्पताल जा रहा थे, तभी पीछे से एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव चुरथरा में आयुष चिकित्सालय में तैनात डॉ. अनूप गुप्ता (39) पुत्र हरीव्रत निवासी कमला नगर आगरा शुक्रवार सुबह चुरथरा में बस से उतरकर अस्पताल तक पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से आई वैगनआअर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार भाग गया। गंभीर रूप से घायल डॉक्टर को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इधर, हादसे की जानकारी घरवालों को मिली तो वे दोपहर बाद जिला अस्पताल आ गए। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर 2019 को ही डॉ. गुप्ता की नियुक्ति चुरथरा के राजकीय आयुष चिकित्सालय में चिकित्साधिकारी के रूप में हुई थी। डॉ. गुप्ता दिव्यांग थे और कमला नगर आगरा से ही वह आते-जाते थे। शुक्रवार को भी आगरा से बस में बैठक वह चुरथरा आए थे। बस से उतरकर पैदल जाते समय यह हादसा हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव घरवालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed