{"_id":"5e18afbb8ebc3e87dc4071fd","slug":"crime-etah-news-agr4240370101","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह क्लेश और आर्थिक परेशानी से तंग महिला ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह क्लेश और आर्थिक परेशानी से तंग महिला ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
कासगंज सोरों में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली महिला सपना गुप्ता का फाइल फोटो
- फोटो : KASGANJ
सोरों (कासगंज)। कस्बे के मोहल्ला बदरिया में गृहक्लेश और आर्थिक तंगी से तंग आकर महिला ने बृहस्पतिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह मां का शव फंदे पर झूलता देखकर बच्चों की चीख निकल पड़ी। चीखपुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का फंदे से उतरवाया।
मोहल्ला बदरिया निवासी सपना गुप्ता (48) पत्नी अजय गुप्ता अपने घर पर ही ब्यूटी पार्लर चलाती थी। वहीं पति अजय प्राइवेट वाहन का चालक है। बृहस्पतिवार को वह निजी वाहन लेकर भवानी मंडी गया था। घर में पत्नी सपना, बेटा यश (16), बेटी गौरी(12) घर में थीं। बड़ी बेटी काजल (27) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करती है। बताया जाता है कि अजय शराब पीने का आदी है और इस कारण परिवार में तनाव रहता था। पति-पत्नी के बीच आए दिन कलह होती थी।
बृहस्पतिवार को फीस जमा न होने के कारण बेटा यश और बेटी गौरी स्कूल नहीं जा सके थे। इससे सपना मानसिक तनाव में थी। गृहक्लेश और आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने बृहस्पतिवार देर रात घर में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार सुबह बेटा यश और बेटी गौरी सो कर उठे तो मां का शव फंदे पर झूलता देखकर उनकी चीख निकल गई। चीखपुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी भी मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस पति के लौटने का इंतजार कर रही है।