{"_id":"5dc847cd8ebc3e5b4927871f","slug":"crime-etah-news-agr4146286189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्पतरू कंपनी के मैनेजर सहित पांच ने 50 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्पतरू कंपनी के मैनेजर सहित पांच ने 50 लाख हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कल्पतरु चिट एंड फंड कंपनी के नाम पर आगरा और कासगंज के लोगों ने 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करके रकम हड़प ली। रकम एफडी और आईडी खोलने के नाम पर ली गई थी। पीड़ितों की ओर से पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना बागवाला में शैलेंद्र सिंह पुत्र शिवलाल निवासी बबरौली ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि कासगंज स्थित कल्पतरु चिट एंड फंड कंपनी के मैनेजर बिजेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला विभैना, दुर्गा कालोनी कासगंज ने लोगों की एफडी और आईडी बनाने के नाम पर 50 लाख रुपये हड़प लिए।
रकम हड़पने में मनोज गुप्ता पुत्र रामभरोसे लाल गुप्ता निवासी शास्त्री नगर आगरा, रायसिंह पुत्र दफेदार सिंह निवासी लभैटा थाना बागवाला, प्रेमपाल सिंह पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी गांव डूंढरा थाना सिढ़पुरा कासगंज और हरवीर सिंह पुत्र बुधपाल सिंह निवासी बल्हारपुर, कासगंज शामिल हैं। शैलेंद्र सिंह का आरोप है कि कंपनी के मैनेजर ने गुमराह करके लोगों को अपने जाल में फंसाया और धीरे-धीरे कर 50 लाख रुपये ठग लए। जो लोग ठगे गए हैं उनमें राधादेवी पत्नी शीलेंद्र, अलीशेर पुत्र कल्लू खां, शांतीदेवी पत्नी राजाराम, पठानी पुत्र मदारा, चंद्रपाल पुत्र वीरभान सिंह, सलीम खां पुत्र मदारा, श्रीदेवी पत्नी मोतीलाल, मीरादेवी पत्नी शोभरन सिंह और रामनिवास पुत्र फूलसिंह सहित दो दर्जन लोग शामिल हैं। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।