फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime,dead the woman

जबरन गर्भपात कराकर बेटी को मारने का आरोप

Fri, 21 Feb 2020 10:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
crime,dead the woman
एटा/सकीट। विवाहिता का जबरन गर्भपात कराने और उसकी हत्या करने के आरोप में महिला के पिता ने दामाद सहित तीन के विरुद्ध मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

अहमद अली निवासी ग्राम मदारी खेड़ा थाना महाराजपुर जिला कानपुर ने आरोप लगाया है कि बेटी शहनाज की शादी एक वर्ष पूर्व सफी निवासी चपरई के साथ हुई थी।
शादी के बाद से पति सफी बेटी को पसंद नहीं करता था उसके साथ मारपीट करता था। बेटी गर्भवती थी आरोप है 18 फरवरी को बेटी का जबरन गर्भपात कराने के लिए ससुरालीजन एटा लेकर पहुंचे और यहां किसी निजी अस्पताल में गर्भपात करा दिया। इसके बाद बेटी की तबियत बिगड़ी तो उसने छिपकर फोन पर पूरी बात बताई। 19 फरवरी की रात बेटी की गर्भपात कराने से मौत हो गई। पिता का कहना है वो जब तक वो पहुंचे बेटी का शव दफनाया जा चुका था। पीड़ित अहमद अली ने बेटी के पति सफी, ससुर संतरा और देव पप्पू के खिलाफ गर्भपात कराकर गैर इरादतन हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed