{"_id":"600ec1588ebc3e33dc3e6c5b","slug":"crime-accident-death-postmartam-etah-news-agr4779185147","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाना की तेरहवीं से मां के साथ लौट रही किशोरी की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाना की तेरहवीं से मां के साथ लौट रही किशोरी की हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। नाना की तेरहवीं कार्यक्रम से मां और भाई के साथ बाइक पर लौट रही किशोरी की सोमवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि मां और भाई बाल-बाल बच गए। एक अन्य हादसे में साढू़ के पास जा रहे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं।
कोतवाली नगर स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास सोमवार की दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार अंकित मां प्रेमलता और बहन निशा (13) निवासीगण गांव बलपुरा थाना घिरोर जिला मैनपुरी ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में निशा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां और भाई बाल-बाल बच गए। किशोरी की मां प्रेमलता ने बताया कि गोबरा थाना मारहरा निवासी उनके पिता की 11 जनवरी को मौत हो गई थी।
रविवार को तेरहवीं का कार्यक्रम था, जहां से सोमवार की दोपहर घर लौट रहे थे। तभी बस स्टैंड के पास ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। बेटी ट्रक की चपेट में आ गई जबकि वह बेटे के साथ विपरीत दिशा में जा गिरीं। हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने ट्रक को हिरासत में ले लिया जबकि चालक भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
अन्य हादसे में कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित आईटीआई कॉलेज के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साढ़ू के पास जा रहे जुगेंद्र सिंह (30) निवासी गोशगंज थाना सिकंद्राराऊ जिला हाथरस की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।