फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crashed between roadway bus and truck, 32 injured

खड़े ट्रक में घुसी फर्रूखाबाद डिपो की बस, चालक सहित 32 यात्री घायल

Sat, 20 Aug 2022 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
crashed between roadway bus and truck, 32 injured
एटा। अलीगंज-एटा मार्ग पर शुक्रवार की देर रात बागवाला थाना क्षेत्र के गांव कीलरमऊ के पास फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में रोडवेज बस के चालक सहित 32 यात्री घायल हो गए। बस में 49 यात्री सवार थे। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, यहां से गंभीर हालत में चालक सहित तीन को अलीगढ़ रेफर किया गया।
विज्ञापन

कीलरमऊ के पास रात शुक्रवार की रात करीब 12:30 रोडवेज बस अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे की तेज आवाज के साथ यात्री लहूलुहान हो गए और चीखपुकार मच गई। हादसे की खबर मिलने के बाद थाना बागवाला पुलिस और ग्रामीण पहुंच गए। घायलों को रोडवेज बस से बाहर निकाला गया। एक-एक कर चालक सहित 32 यात्री घायल निकले। घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हादसे की खबर मिलने के बाद एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा, एसडीएम सदर शिवकुमार, तहसीलदार सदर सीपी सिंह सीओ सिटी कालू सिंह मेडिकल कॉलेज जा पहुंचे। घायल यात्रियों को अधिकारियों ने हाल चाल पूछा और उपचार कराया। गंभीर रूप से घायल बस चालक अनिल और यात्री किरनभान व अमरदीप को अलीगढ़ रेफर किया गया।
विज्ञापन

बस में सवार थे 49 यात्री
फर्रुखाबाद एआरएम आरसी यादव ने बताया परिचालक कश्मीर सिंह द्वारा बताया गया कि सभी यात्री दिल्ली व गाजियाबाद जा रहे थे। बस में फर्रुखाबाद व हरदोई जनपद के अधिकांश यात्री थे। चालक की लापरवाही से हादसा होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लोग हुए हैं घायल
रोडवेज बस के ट्रक से टकरा जाने से हुए हादसे में धीरज कुमार 30 हरदोई, किशनपाल 30, सुनील 35 फर्रुखाबाद, उमलेश राजपूत 21 फतेहगढ़, वीरेंद्र यादव हरपालपुर हरदोई, अतुल 21 पचदेवरा हरदोई, रामलखन 18 हरदोई, बृजेश 26 कमालगंज फर्रुखाबाद, संदीप 19 हरदोई, आशीष 17, आकाश फर्रुखाबाद, आदित्य कुमार 20 शाहजहांपुर, राम रईस 40 हरदोई, बीरबल 36 वर्ष हरदोई, गुड्डी देवी 45 इसकी पुत्री नीतू व शिवानी पुत्री सुभाष चंद्र 13 निवासीगण खडिया फर्रुखाबाद, राजवती 35 इसकी पुत्री कंचन 10, काजल 14 व पुत्र राघव 12 व रवि कुमार 28 निवासीगण सठिया फर्रुखाबाद, अनिल भदौरिया 48, अमरदीप, हैप्पी , नैना, रवी, सीमा निवासीगण राजेपुर फर्रुखाबाद, पूनम निवासी नागलोई दिल्ली, रामनरेश निवासी हरदोई, इंद्रभान व पुष्पेंद्र निवासी फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद रोडवेज की बस खड़े ट्रक से टकरा गई, इसमें 32 लोग घायल हुए हैं। तीन घायलों को रेफर किया जा रहा है। ट्रक खराब होने की वजह से सड़क किनारे खड़ा था तभी हादसा हुआ है।
- आलोक कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed