{"_id":"69838358caf10bcd520164f9","slug":"cowshed-worker-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-etah-news-c-163-1-sagr1016-145879-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क हादसे में घायल गोशालाकर्मी की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क हादसे में घायल गोशालाकर्मी की इलाज के दौरान मौत
Wed, 04 Feb 2026 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
एटा। 5 माह पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए गोशालाकर्मी की मंगलवार की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। वह अपने गांव पवांस से दलेलपुर गोशाला आ रहा था। उसी समय ट्रैक्टर की चपेट में आ गया था।
कोतवाली देहात के गांव पवांस निवासी राजकुमार ने बताया कि भाई बृजेश कुमार (38) दलेलपुर के पास स्थित गोशाला में काम करते थे। रोज की तरह 2 सितंबर को से गोशाला आने के लिए निकले थे। तभी रास्ते में गोशाला से कुछ दूर पहले ही पैदल आते समय ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उनको मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए।
यहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। वहां एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। लगभग आठ दिन पूर्व ही वहां से छुट्टी करा के लाए थे। मंगलवार की देर रात तबीयत बिगड़ी तो लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी आए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जान बूझकर ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप
राजकुमार ने चालक पर जान बूझकर ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप लगाया है। बताया कि वह रोज ही पैदल जाते थे। ट्रैक्टर चालक ने यह जानते हुए भी कि वह सड़क किनारे से चल रहे थे, उनको टक्कर मार दी। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा।