{"_id":"601450c98ebc3e56936e03f0","slug":"cov-axin-on-16-booth-etah-news-agr478459693","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के वैज्ञानिकों को सलाम, जिन्होंने वैक्सीन बनाई: सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के वैज्ञानिकों को सलाम, जिन्होंने वैक्सीन बनाई: सीएमओ
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सिन लगवाते सीएमओ डॉ अरविंद गर्ग ।
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा में शुक्रवार को 16 बूथों पर स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया। यहां सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग, कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामसिंह ने जिला अस्पताल में टीकाकरण कराया। इस दौरान सीएमओ ने कहा जिन वैज्ञानिकों ने वैक्सीन बनाई है उन्हें सलाम करना चाहिए।
टीकाकरण कराने के बाद सीएमओ ने कहा कि वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। उन्होंने कहा संक्रमण से निपटने लिए जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्य किया वह सराहनीय है। उन्होंने कहा देखने में आ रहा है कि कई स्वास्थ्यकर्मी वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं यह गोल्डन अवसर है उन्हें वैक्सीन लगवानी चाहिए। नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने कहा वैक्सीन से घबराने की जरूरत नहीं है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया जिले में 16 बूथों पर टीकाकरण का कार्य चल रहा है। यहां 1668 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन 1308 का ही टीकाकरण हो सका। उन्होंने कहा सभी केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों के सत्यापन के बाद ही वैक्सीन लगाई जा रही है।
अधिकारियों ने बूथों पर जाकर किया निरीक्षण
टीकाकरण के दौरान सीएचसी जैथरा व अलीगंज सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग पहुंचे तो निधौलीकलां व जलेसर में डॉ. अशोक कुमार ने और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राम सिंह ने सकीट पीएचसी पर व्यवस्थाओं को देखा। अवागढ़ में टीकाकरण के बाद नीरज, अनीता का बीपी हाई हो गया तो नैमा देवी को उल्टी की शिकायत हुई। आराम कक्ष में मौजूद चिकित्सकों की टीम द्वारा उनका उपचार किया गया तो सामान्य हो गईं।
विज्ञापन
अव्यवस्था रही हावी
अवागढ़ में शुक्रवार को भी अव्यवस्था हावी रही। इस दौरान दूर दराज क्षेत्रों से आईं आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सूची में नाम न होने पर लौटना पड़ा। इस दौरान पीएचसी पर 210 स्वास्थ्यकर्मियों के सापेक्ष 109 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया।