फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Councilors will stage a strike if the tender is not cancelled.

Etah News: टेंडर निरस्त नहीं हुआ तो धरना देेंगे सभासद

Tue, 05 Sep 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 05 Sep 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Councilors will stage a strike if the tender is not cancelled.
एटा। नगर पालिका द्वारा काम होने के बाद जारी किए गए टेंडर को लेकर सभासदों का विरोध लगातार जारी है। मामले को लेकर के जहां सभासदों ने सोमवार की देर रात तक नगर पालिका कार्यालय में डेरा डाला। इसके बाद मंगलवार की सुबह से लेकर दोपहर तक लगातार विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद सभासदों ने एडीएम प्रशासन से मुलाकात की ओर टेंडर निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

सभासद अपनी मांग पर अड़े हुए हैं उनका कहना है कि जब काम हो चुका तो उसके बाद टेंडर जारी क्यों किया गया है। इसके अलावा टेंडर की प्रक्रिया से भी सभासद खासे नाराज हैं। ऑनलाइन टेंडर की जगह ऑफलाइन टेंडर क्यों किया गया। इसको लेकर के लगभग 19 सभासद लामबंद होकर सोमवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सोमवार की रात लगभग 11 बजे तक विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सभासदों ने मंगलवार को एडीएम प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद अगर टेंडर निरस्त हो जाता है तो सही, अन्यथा बुधवार को सभासद जिलाधिकारी से मुलाकात कर टेंडर निरस्त करने की मांग करेंगे। सभासदों का कहना था कि अगर जिलाधिकारी भी हमारी बात नहीं सुनते हैं। तो उसके बाद हम आगे तक जाएंगे और कमिश्नर के सामने अपनी बात को रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed