{"_id":"5ea06c408ebc3e90921489be","slug":"corona-virus-etah-news-agr438918822","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएलएन डिग्री कॉलेज में 100 बेड का क्वारंटीन सेंटर बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएलएन डिग्री कॉलेज में 100 बेड का क्वारंटीन सेंटर बनाया
विज्ञापन
जेएलएन डिग्री कालेज का पुस्तकालय रूम
- फोटो : ETAH
एटा। जीटी रोड स्थित जेएलएन डिग्री कॉलेज में 100 बेड का क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। इसके लिए विभाग ने कॉलेज के पांच हॉल को अधिकृत किया है। बृहस्पतिवार से इसमें संदिग्धों को क्वारंटीन कराना शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में मारहरा रोड स्थित सीएस अस्पताल को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया था। जहां यह बीते दिनों फुल हो गया। इसकेे बाद संदिग्धों को डायट सहित जलेसर व मारहरा के कस्तूरबा गांधी स्कूलों में भर्ती किया जाने लगा। वहीं से संदिग्धों के सैंपल लिए जा रहे थे। इससे विभाग के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई। इसी को लकर डीएम सुखलाल भारती ने सीडीओ मदन वर्मा को स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा था।
सीडीओ ने जेएलएन सहित डीपीएस पब्लिक स्कूल को देखा। जहां डीएम ने जेएलएन कॉलेज का चयन किया। बुधवार को सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने कॉलेज पहुंचकर पांच हॉल अधिकृत किए। वहीं मरीजों के लाने के लिए कॉलेज का दूसरा गेट चयनित किया गया है।
विज्ञापन
डाक्टरों की पड़ रही कमी
स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों का टोटा है। जहां कोरोना वायरस से निपटने के लिए 25-25 स्वास्थ्यकर्मियों की टीम पहले की बनाई जा चुकी है। ऐसे में दो टीम बनाने से विभाग के सामने संकट खड़ा हो गया है। सीएमओ ने बताया कि जरूरत पड़ी तो प्राइवेट चिकित्सकों का सहयोग लिया जा सकता है।
20 संदिग्ध हुए क्वारंटीन
आशाओं द्वारा जिले में अलग-अलग जगहों से चिह्नित किए गए 20 संदिग्ध मरीजों को सीएस अस्पताल में क्वारंटीन किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. आरएन गुप्ता ने बताया कि सभी खांसी, जुकाम व बुखार से ग्रसित हैं।
जांच को भेजे सैंपल
सीएस अस्पताल में बीते दिनों भर्ती किए गए 12 संदिग्ध मरीजों के सैंपल बुधवार को जांच के लिए अलीगढ़ भेजे गए।
पांच की रिपोर्ट आई निगेटिव
बीते सप्ताह सीएस अस्पताल से अलीगंज के संदिग्ध तीन रोगियों सहित 17 सैंपल जांच को अलीगढ़ भेजे गए थे। जहां बुधवार को पांच संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई। नोडल अधिकारी डॉ. आरएन गुप्ता ने बताया कि अभी मरीजों को अस्पताल में 14 दिन तक रखा जाएगा।