{"_id":"5f109b0c8ebc3e63a25dd24b","slug":"corona-etah-news-agr450746986","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में कोरोना: अलीगंज कस्बा में मिले 18 कोरोना पॉजिटिव, 195 पर पहुंची संक्रमितों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में कोरोना: अलीगंज कस्बा में मिले 18 कोरोना पॉजिटिव, 195 पर पहुंची संक्रमितों की संख्या
Fri, 17 Jul 2020 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
coronavirus demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा जिले में बृहस्पतिवार को अलीगंज में 18 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। अब जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 195 पर पहुंच गई है।
अलीगंज मे सुबह के समय बालकिशन मोहल्ले के एक परिवार के पांच व इसी मोहल्ले के तीन अन्य कोरोना से ग्रसित मिले हैं। वहीं, मोहल्ला रामप्रसाद के एक परिवार के पांच और दूसरे परिवार के चार व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा मोहल्ला सुर्दशन का एक मरीज भी पॉजिटिव निकला है। सभी को बागवाला स्थिति कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पिता-पुत्र की मौत के बाद हुई थी सैंपलिंग
मोहल्ला राम प्रसाद चौधरी में बीते दिनों पिता-पुत्र की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 जुलाई को सैंपलिंग कराई गई थी। जहां बृहस्पतिवार को सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं मृतक के परिवार का एक व्यक्ति बीते दिनों सैफई में पॉजिटिव आया था।
विज्ञापन
अलीगंज के तीन मोहल्लों में 18 मरीज कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सभी को बागवाला स्थिति कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर पॉजिटिव आए व्यक्तियों के आस-पास के घरों के लोगों के सैंपल कराए जाएंगे। -डॉ. अजय अग्रवाल, सीएमओ
373 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव
बृहस्पतिवार को अलीगढ़ से 373 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई। सीएमओ ने बताया दो दिन पूर्व जिले के अलग- अलग स्थानों से रैंडम सैंपलिंग की गई थी।
120 संदिग्धों के लिए सैंपल
उच्चाधिकारियों ने निर्देश है कि जिलों में अधिक से अधिक लोगों की सेंपलिंग की जाए। जिससे कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ सके और उन्हे समय से इलाज मिल सके। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को एमएमयू टीम व रैपिड रिस्पोंस टीम द्वारा हिंदुस्तान लीवर फैक्टरी में 101 कर्मचारी व पंचामपुरा में 11, करतला में 9 संदिग्धों के सैंपल लिए गए। इस दौरान डॉ रविंद्र चौहान, डॉ पंकज, डॉ. सनी चौधरी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।