लापरवाही: जिला अस्पताल में भी मरीज नहीं करते मास्क का प्रयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। बिना मास्क के मिलने पर जुर्माने के निर्देश हैं। फिर भी लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं। अमर उजाला टीम ने पड़ताल की तो इमरजेंसी में भी लोग बिना मास्क के दिखाई दिए। महिला अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी के बाहर बैठे तीमारदार भी मास्क नहीं लगाए थे। सर्जिकल वार्ड, एंटी रेबीज इंजेक्शन वार्ड में भी मास्क की अनदेखी मिली।
कर्मचारी भी नहीं करते रोकटोक
पुरुष अस्पताल में इमरजेंसी गेट पर कोविड हेल्पडेस्क बनाई गई है। जहां गेट पर शरीर का तापमान चेक किया जाता है, लेकिन यहां इमरजेंसी में जाने वाले प्रत्येक मरीज के शरीर का ताप चेक नहीं होता है। स्वास्थ्यकर्मियों के मन में आया तो चेक किया नहीं तो ऐसे ही जाने दिया।
शासन की ओर से मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। अस्पताल में पहुंचने वाले मरीज और तीमारदारों को संक्रमण से बचने को मास्क लगाना चाहिए। वह नहीं लगा रहे हैं तो दोनों अस्पताल के सीएमएस को पत्र लिख ऐसे लोगों पर जुर्माना लगाने को कहा जाएगा। -डॉ. अजय अग्रवाल, सीएमओ