फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

कोरोना संक्रमित की मौत

Thu, 16 Jul 2020 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
corona
जलेसर(एटा)। व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता की लखनऊ में बृहस्पतिवार को कोरोना के इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बृहस्पतिवार को उनके निधन के शोक पर ऑटो पार्ट्स यूनियन ने बाजार बंद रखा। वहीं, अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य भी बंद रखे।
विज्ञापन

उनको पांच दिन पहले सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इस पर परिजन इलाज के लिए उन्हें लखनऊ गए थे, जहां ट्रॉमा सेंटर में कोरोना टेस्ट कराया। इस दौरान उनकी पहली रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इसके बाद वे पीजीआई में चिकित्सा के लिए पहुंचे तो उनका फिर परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन

इस बार उनकी पहली एवं दूसरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। बाद में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। भाजपा विधायक संजीव दिवाकर, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता, पहालिका अध्यक्ष विकास मित्तल, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष मनोज बजरंगी, वैश्य एकता परिषद अध्यक्ष कपिल गुप्ता रानू, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता आदि ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को किया गय होम क्वारंटीन
जलेसर। कोराना से अधिवक्ता की मौत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आरबीएसई टीम द्वारा उनके परिवार के 12 सदस्यों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं, कोरोना परीक्षण के लिए ग्राम नगला मिथुन, करधनी काजीपुर, बदनपुर, कोसमा, इंदरगढ़ एवं नगर क्षेत्र के किला रोड सहित कुल 58 नमूने परीक्षण भेजे गए हैं। स्वास्थ्य टीम में डॉ. वेद प्रकाश यादव डॉ. अश्विनी शर्मा भूपेंद्र सिंह लक्ष्मी कुशवाहा रीना राय मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed