{"_id":"5e91ef578ebc3e6fd92a7c38","slug":"corona-etah-news-agr4375657130","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमात में शामिल होने के शक में पुलिस ने उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमात में शामिल होने के शक में पुलिस ने उठाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। तब्लीगी जमात में शामिल होने के शक में शनिवार को पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सकीट के मोहल्ला सराय से एक ही परिवार के पांच लेगों को क्वारंटीन कराया है। वहीं, जैथरा में कार्य कर रहे गुजरात के चार मजदूर को भी क्वारंटीन कराया गया है।
सकीट के मोहल्ला सराय निवासी एक युवक दिल्ली में तब्लीगी जमात में शामिल होने जाता है। इसकी सूचना किसी ने स्वास्थ्य विभाग को दी। जहां शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस के साथ उसके घर पहुंच गई। युवक ने बताया वह इस वर्ष जमात में शामिल नहीं हुआ है।
किसी ने गलत सूचना दे दी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस ने उसकी बातों को दरकिनार कर दिया। शक के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके परिवार के पांचों सदस्यों को सीएस अस्पताल में क्वारंटीन कराया है। वहीं, जलेसर के एक भट्ठे पर गुजरात के मजदूर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और उन्हें अपने साथ ले आई। टीम ने सीएस अस्पताल मेें क्वारंटीन कराया है। अस्पताल के नोडल डॉ. आरएन गुप्ता ने बताया कि सकीट में जमात में शामिल होने के शक के चलते पांच सदस्य आए है। वहीं गुजरात के चार मजदूर आए हैं। सभी का रविवार को सैंपल जांच को भेजा जाएगा।