{"_id":"666f20dc50f4cb3ff20a5d60","slug":"consumers-troubled-by-the-problem-of-electricity-tripping-due-to-extreme-heat-etah-news-c-163-1-sagr1019-118388-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: भीषण गर्मी बिजली ट्रिपिंग की समस्या से परेशान रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: भीषण गर्मी बिजली ट्रिपिंग की समस्या से परेशान रहे उपभोक्ता
Sun, 16 Jun 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 16 Jun 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
एटा। भीषण गर्मी पड़ रही है, गर्मी में उपभोक्ताओं को बिजली की समस्या परेशान किए हुए है। कभी फाॅल्ट तो कभी केबल डालने के नाम पर कटौती की जा रही है। शनिवार की रात उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग ने परेशान किया। रात 8 बजे से ही ट्रिपिंग का खेल शुरू हो गया। यह दो बजे तक चलता रहा।
शहर के रेलवे रोड विद्युत उपकेंद्र से 20 मोहल्लों को विद्युत आपूर्ति दी जाती है। शनिवार की रात मोहल्ला शांतिनगर, संतोष नगर, वेगनगर, दिनेश नगर, नगला पोता सहित दो अन्य मोहल्लों में आपूर्ति ट्रिपिंग के साथ मिली। ऐसे में उपभोक्ताओं की नींद पूरी नहीं हो पाई। बार- बार आपूर्ति कट होने से उपभोक्ता परेशान रहे। उपभोक्ताओं ने बताया उपकेंद्र पर कॉल की तो बता दिया जाता था कि 10 मिनट में आपूर्ति बहाल हो रही है, लेकिन कभी 30 मिनट तो कभी 40 मिनट में आपूर्ति बहाल हुई।
उपभोक्ताओं ने बताया दिन हो या रात ऐसे ही कटौती का खेल जारी रहता है। कभी फाॅल्ट दुरुस्त करने के नाम पर कटौती कर ली जाती है तो कभी केबल डालने के नाम पर। रेलवे रोड उपकेंद्र के अवर अभियंता मोहित ने बताया दिनेश नगर में केबल डालने का कार्य किया गया था। कोई झंपर बंधने से रह गया था। ऐसे में समस्या हो गई थी। रात को ही उसको दुरुस्त कराया गया।
विज्ञापन
लो-वोल्टेज की समस्या भी बढ़ी
शहर के 37000 उपभोक्ताओं को आपूर्ति देने के लिए 5 विद्युत उपकेंद्र हैं। बीते डेढ़ वर्ष में करीब 1500 उपभोक्ता निगम के बढ़े हैं। लेकिन उपकेंद्रों पर सिर्फ 1000 किलोवाट की बढोतरी की गई है। वहीं कुछ मोहल्लों में केबल जर्जर पड़ी है। ऐसे में उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है।