फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Congress releases list of names of five candidates in Etah for UP Nikay Chunav

UP Nikay Chunav: एटा में कांग्रेस ने पांच प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की, चार पहली बार लड़ेंगे चुनाव

Sun, 16 Apr 2023 09:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Apr 2023 09:04 PM IST
सार

UP Nikay Chunav: एटा में कांग्रेस ने नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों के लिए पांच प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की है। इनमें से चार प्रत्याशी पहली बार अपने कैरियर का चुनाव लड़ेंगे। 
 

विज्ञापन
Congress releases list of names of five candidates in Etah for UP Nikay Chunav
कांग्रेस ने पांच प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित करने में कांग्रेस सबसे आगे निकल गई है। जलेसर नगर पालिका और चार नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों के लिए नामों की सूची जारी कर दी है। इनमें से चार प्रत्याशी अपने राजनीतिक कैरियर का पहला चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

विज्ञापन


पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने रविवार सुबह यह सूची जारी की। इसमें जलेसर नगर पालिका पर अरसी नाज को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि, नगर पंचायत अवागढ़ पर बेबी गिरि, राजा का रामपुर पर आरती, निधौली कलां पर कयाम कुरैशी और मिरहची नगर पंचायत पर पन्नालाल का नाम घोषित किया गया है। इन सभी में बेबी गिरि पिछली बार सभासद पद के लिए निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ी थीं। हालांकि उन्हें जीत हासिल नहीं हुई थी। इनके अलावा अन्य किसी भी प्रत्याशी ने पहले कोई भी चुनाव नहीं लड़ा है।

विज्ञापन

एकजुट होकर चुनाव लड़ाने पर मंथन

पार्टी से आदेश जारी होने के बाद गांधी मार्केट स्थित पूर्व सांसद सत्या बहन के आवास पर पदाधिकारियों ने बैठक की। इसमें प्रत्याशियों के समर्थन में एकजुट होकर चुनाव लड़ाए जाने पर मंथन किया गया। साथ ही सभासद पद के प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने के लिए विचार-विमर्श चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय स्तर से ही घोषित किए जाएंगे प्रत्याशी

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अनिल सोलंकी ने बताया कि सभासद पद के प्रत्याशियों के नाम स्थानीय स्तर से ही घोषित किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष गंगासहाय लोधी, विनीत पाराशर, पूजा अमरोही, सुभाष सागर, देवेंद्र प्रताप राजपूत, आकाश तिवारी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed