फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   congress news

प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लड़ेगी 2022 का चुनाव: सत्याबहन

Sun, 31 Jan 2021 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
congress news
्रेस वार्ता करती कांग्रेस की पूर्व सांसद सत्या बहन - फोटो : ETAH
एटा। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सत्या बहन ने कहा 2022 का चुनाव कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ेगी और सरकार बनाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानूनों को सरकार वापस ले। संसद में ये कानून बिना चर्चा के पास कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

गांधी मार्केट स्थित आवास पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद सत्या बहन ने कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों का किसान विरोध कर रहा है और हम भी किसानों के समर्थन में डटे हुए हैं। किसानों की समस्याओं का निराकरण होना चाहिए। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की जनता को ध्यान में रखते हुए काम किया। 19 बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया, लेकिन अब बैंकों को एक दूसरे में मर्ज किया जा रहा है। रेलवे का निजीकरण किया जा रहा है। जनता का ध्यान बांटकर शहर, जिला आदि के नाम परिवर्तन किया जा रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व सभासद सुभाष, गौरव सक्सेना और राम प्रकाश माथुर को कांग्रेस का पट्टा एवं माला पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई। इस दौरान जिला अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी, शहर अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि, संगठन उपाध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी, इंजीनियर नूर मोहम्मद, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इरफान एडवोकेट, डॉ. सुरेंद्र, पूजा, सविता, नीलम राज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed