फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Confluence of faith and rain, bombs from the road to the temple

Etah News: श्रद्धा और वर्षा का संगम, सड़क से मंदिर तक बम-बम

Tue, 05 Aug 2025 01:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 05 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Confluence of faith and rain, bombs from the road to the temple
एटा। सावन के अंतिम सोमवार पर श्रद्धा और वर्षा का संगम नजर आया। रिमझिम बरसात के बीच श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक किया। इस बीच सड़कों से लेकर मंदिरों तक बम-बम के जयघोष गुंजायमान होते रहे। शहर के प्रसिद्ध प्राचीन कैलाश मंदिर पर भक्तों के पहुंचने का सिलसिला तड़के से शुरू हो गया। हल्की बारिश होने के बाद भी भक्तों की आस्था में कमी नहीं थी। बारिश में भीगते हुए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। यहां भीड़ अधिक होने पर उन्हें कतार में लगाया गया। वहां भी भीगते हुए काफी देर तक खड़ा होना पड़ा। इसके बाद भी श्रद्धालुओं के चेहराें पर कोई सिकन नहीं थी। सभी की जुबान से महादेव के जयघोष निकल रहे थे। बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए भक्त मंदिर की सीढ़ियों पर चढ़ रहे थे। 108 फीट ऊंचे प्राचीन कैलाश मंदिर में अपनी बारी आने पर भक्तों ने अंदर जाकर चतुर्मुखी महादेव के दर्शन किए और जलाभिषेक किया। दोपहर 3 बजे तक जलाभिषेक का क्रम अनवरत चलता रहा। इसके बाद मंदिर की साफ-सफाई की गई। शाम को 7 बजे मंदिर में भव्य शृंगार आरती की गई। इस दौरान सैंकड़ों भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed