फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Computers, inverters, batteries and Rs 1.10 lakh stolen from school after breaking the lock

Etah News: ताला तोड़कर स्कूल से कंप्यूटर, इनवर्टर, बैटरी और 1.10 लाख की चोरी

Wed, 19 Mar 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 19 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Computers, inverters, batteries and Rs 1.10 lakh stolen from school after breaking the lock
एटा। थाना अलीगंज में श्री आरएएस उमा विद्यालय भरापुरा के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 13 मार्च को अज्ञात लोग विद्यालय से कंप्यूटर, इनवर्टर, बैटरी और 1.10 लाख रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

सुशील कुमार ने बताया कि 13 मार्च की शाम 8 बजे वह अपने आवास पर अलीगंज आ गए थे। होली के बाद अगले दिन आकर विद्यालय का मुख्य दरवाजा खोला तो देखा कि प्रधानाचार्य कक्ष और कैंटीन के दरवाजे खुले हुए हैं। कैंटीन के गेट का कुंदा कटा हुआ था और प्रधानाचार्य कक्ष का ताला गायब था।
विज्ञापन

अंदर जाकर देखा तो इनवर्टर, बैटरी व प्रधानाचार्य कक्ष से दो कंप्यूटर सेट और रैक में रखे हुए 1.10 लाख रुपये भी नहीं थे। ये रुपये फीस के थे। प्रांगण में खड़ी स्कूल बस की बैटरी भी चोरी कर ली गई थी। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed