{"_id":"678e85767069056f7d039d2f","slug":"complainants-did-not-come-out-even-in-sunlight-a-total-of-79-applications-were-received-etah-news-c-163-1-sagr1016-128535-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: धूप में भी नहीं निकले फरियादी कुल 79 प्रार्थनापत्र हुए प्राप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: धूप में भी नहीं निकले फरियादी कुल 79 प्रार्थनापत्र हुए प्राप्त
Mon, 20 Jan 2025 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 20 Jan 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
एटा। मौसम अच्छा होने के बावजूद शिकायतें, समस्याएं लेकर फरियादी समाधान दिवस में कम पहुंचे। कुल 79 प्रार्थनापत्र तीनों तहसीलों में पेश किए गए। इनमें से कुल 13 का मौके पर निस्तारण हुआ। जलेसर तहसील में डीएम प्रेम रंजन सिंह का कार्यक्रम प्रस्तावित था लेकिन उनकी अनुपस्थिति में एसएसपी श्याम नारायण सिंह और सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने जनसमस्याएं सुनीं। यहां कुल 22 शिकायतें ही अफसरों को मिलीं। इनमें से 4 का मौके पर निस्तारण किया गया। सीडीओ ने कहा कि गो संरक्षण केंद्रों पर ठंड से बचाव के लिए बेहतर इंतजाम करें। ग्राम पंचायतों में नियमित सफाई पर जोर दिया जाए। गर्भवती महिलाओं का समय से टीकाकरण कराने के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण में लापरवाही न की जाए।
एडीएम वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य ने तहसील अलीगंज में एसडीएम विपिन कुमार, तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय के साथ जनसमस्याओं को सुना। कुल 11 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, इनमें से 3 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील एटा सदर में एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश ने एसडीएम जगमोहन गुप्ता, तहसीलदार संदीप सिंह के साथ जनसमस्याएं सुनीं। यहीं सर्वाधिक 46 शिकायतें आईं। इनमें से 6 का मौके पर निस्तारण किया गया। जलेसर में सीएमओ डाॅ. यूके त्रिपाठी, एसडीएम भावना विमल, तहसीलदार राकेश कुमार, डीडीओ प्रवीण कुमार राय, पीडी सुरेंद्र कुमार गुप्त आदि अधिकारी रहे।