फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   comercial, tax, red, tabeco, etah

वाणिज्यकर टीम ने 36.40 लाख कर कर चोरी पकड़ी

Fri, 03 Jan 2020 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
comercial, tax, red, tabeco, etah
राजा का रामपुर में छापामार कार्रवाई करते वाणिज्यकर अधिकारी- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। वाणिज्य कर विभाग की स्पेशल इनवेस्टीगेशन विंग ने राजा का रामपुर में छापा मारकर 36.40 लाख रुपये से अधिक की कर चोरी पकड़ी। टीम ने 65 लाख रुपये से अधिक की तंबाकू को सील कर दिया। व्यापारी को 28 प्रतिशत कर के साथ 28 प्रतिशत अर्थदंड भी भरना होगा।
विज्ञापन

एसआईवी प्रभारी डिप्टी कमिश्नर रवेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को अधिकारियों की टीम ने अलीगंज तहसील के कसबा राजा का रामपुर में तंबाकू व्यापारी लटूरी सिंह राजपाल सिंह के तंबाकू गोदाम में छापा मारा। यहां 65 लाख रुपये की तैयार तंबाकू मिली। मांगने पर भी गोदाम में मौजूद लोग बिल बुक और अन्य लेखा जोखा प्रस्तुत नहीं कर सके।
विज्ञापन

कर चोरी का मामला होने के कारण टीम ने 65 लाख रुपये की पूरी तंबाकू को सील कर दिया। टीम के अनुसार यहां तंबाकू तैयार की जाती है। टीम ने मुख्य गोदाम के साथ फर्म की तीन अन्य गोदामों पर भी छापा मारा। कर्मियों ने बताया कि मालिक दिल्ली में रहते हैं। टीम में असिस्टेंट कमिश्नर राजीव यादव, अरुण सिंह, शैलेंद्र कुमार, वाणिज्य कर अधिकारी पियूष गौतम आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे कसा शिकंजा
व्यापारी द्वारा भरे गए रिटर्न की जांच, बैंक अकाउंट ट्रांजेक्शन, ईवे-बिल एवं अन्य इनपुट के आधार पर संदेह के घेेरे में आया कारोबार विभाग के राडार पर था। सही इनपुट मिलने पर एसआईवी टीम का शिकंजा कसता गया। शुक्रवार को छापामार कार्रवाई की गई।

तंबाकू पर 28 प्रतिशत टैक्स
तंबाकू पर 28 प्रतिशत का कर निर्धारित है। कर चोरी के मामले में इतना ही यानी 28 प्रतिशत का ही अर्थदंड भी देय है। ऐसे में कारोबारी को 65 लाख की तंबाकू पर 36.40 लाख रुपये का कर भुगतान करना होगा।
राजीव यादव, असिस्टेंट कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed