{"_id":"78772c40ddecd0a61d712fda92a44dc9","slug":"cold-wave-increasing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बढ़ रही शीतलहर से कंपकंपाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बढ़ रही शीतलहर से कंपकंपाए लोग
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Tue, 23 Dec 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड का कहर जारी है। मंगलवार का दिन शीतलहर के नाम रहा। लगातार बढ़ रही शीतलहर से लोग कंपकंपा उठे। रात से शुरू हुआ कोहरा दोपहर तक छाया रहा। नाममात्र को चमके सूर्यदेव भी लोगों को राहत नहीं दे सके।
गलनभरी सर्दी से लोग सिहर रहे हैं। पांच दिनों से जारी मौसम मंगलवार को भी शीत के प्रकोप में रहा। रात को शुरू हुए कोहरे ने दोपहर तक असर दिखाया। लोगों को सुबह का अहसास ही नहीं हो सका। ठंड के आगे बचाव की व्यवस्थाएं बौनी पड़ रही हैं। अधिकांश लोग आग जलाकर राहत ले रहे हैं। दिन के समय भी बस स्टैंड, चौराहों आदि पर लोग आग जलाकर ठंड से बचाव करते दिखाई दिए।
बाजारों में भी ठंड का असर दिख रहा है। मजबूरी में ही लोग घरों से निकल रहे हैं। उधर, कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वाहनों की गति थम गई है। सुबह के समय जीटी रोड पर सन्नाटा पसरा दिखा। बड़े वाहन रेंगते दिखाई दिए। वहीं दिन में भी वाहन हेडलाइट जलाकर गुजर रहे हैं।