{"_id":"670fdfdfda7fe89248067d0e","slug":"clerk-made-in-charge-of-purchasing-center-fingers-are-raised-etah-news-c-163-1-sagr1016-124495-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: लिपिक को बना दिया क्रय केंद्र प्रभारी, उठ रहीं उंगलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: लिपिक को बना दिया क्रय केंद्र प्रभारी, उठ रहीं उंगलियां
Wed, 16 Oct 2024 09:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 16 Oct 2024 09:16 PM IST
विज्ञापन
एटा। विपणन विभाग में तैनात एक लिपिक को धान-बाजरा के सरकारी क्रय केंद्र का प्रभारी बना दिया गया। नियम विरुद्ध बताते हुए लोग उंगलियां उठा रहे हैं।
बीते वर्ष अलीगंज में राहुल राणा को केंद्र प्रभारी बनाया गया था। उस दौरान बाजरा खरीद में गड़बड़ी हुई, इसकी जांच अभी तक चल रही है। इसके बावजूद अधिकारियों ने इस बार इसी कर्मचारी को अलीगंज के साथ ही जैथरा का भी क्रय केंद्र प्रभारी बना दिया है। गंभीर बात यह भी है कि राहुल राणा लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारी हैं।
जबकि केंद्र प्रभारी एसएमआई ( सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर) को ही बनाया जा सकता है। लिपिक को खरीद केंद्र का प्रभारी बनाकर नियमों का उल्लंघन किया गया है। डिप्टी आरएमओ सुभाष मैथानी ने बताया कि केवल दो एसएमआई जिले में तैनात हैं। केंद्रों पर प्रभारी बनाए जाने हैं, इसलिए लिपिकीय संवर्ग कर्मियों को भी जिम्मेदारी देनी पड़ी है। संवाद