फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   police caught smuggler in police uniform in mainpuri

UP: पुलिस की वर्दी में वसूली करता था तस्कर...चरस के साथ किया गिरफ्तार, दर्ज हैं 22 से अधिक मुकदमे

Thu, 18 Sep 2025 06:23 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 18 Sep 2025 06:23 PM IST
सार

पुलिस गिरफ्त में आए तस्कर पर करीब 22 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कई बार जेल जा चुका है। वह मंहगी मोटरसाइकिल से अपराध की घटनाओं को अंजाम देता था। मुख्य रूप से मादक पदार्थ की तस्करी करता है।

विज्ञापन
police caught smuggler in police uniform in mainpuri
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी में दरोगा और सिपाही की वर्दी पहनकर चेकिंग के नाम पर वसूली करने वाले मादक पदार्थ तस्कर शेषपाल को बृहस्पतिवार सुबह कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 950 ग्राम चरस, 20 हजार की नकदी और बाइक बरामद हुई। सीओ सिटी ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सुबह सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बाईपास रोड नगला शैतान के पास से शेषपाल यादव निवासी गांव जौनई थाना जसवंत नगर इटावा को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो पैकेट में करीब 950 ग्राम चरस मिली, जिसकी कीमत करीब 90 हजार रुपये है। सीओ सिटी ने बताया कि वह एक मादक पदार्थ तस्कर है। पूछताछ में उसने फिरोजाबाद, मैनपुरी, आगरा और इटावा में कई वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। पकडे़ गए आरोपी को पुलिस ने चालान कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


 

महंगी बाइक का है शौक
सीओ सिटी ने बताया कि शेषपाल का लंबा आपराधिक इतिहास है। फिरोजाबाद, इटावा में उस पर करीब 22 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह कई बार जेल जा चुका है। वह मंहगी मोटरसाइकिल से अपराध की घटनाओं को अंजाम देता था। वह मुख्य रूप से मादक पदार्थ की तस्करी करता है।

शिकोहाबाद पुलिस पर कर चुका है हमला
सीओ सिटी ने बताया कि शेषपाल ने वर्ष 2022 में शिकोहाबाद पुलिस पर गोली चला दी थी। तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसके खिलाफ शिकोहाबाद पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई भी कर चुकी है। लूट, जानलेव हमला, धोखाधड़ी, चोरी, छेड़छाड़ आदि के मुकदमे उसके खिलाफ दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें-MSME For Bharat: फिरोजाबाद के कांच उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, व्यापारियों को लालफीताशाही से आज़ादी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed