फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cleaning workers are not coming in Gram Panchayat Burehnabad

Etah News: ग्राम पंचायत बुरेहनाबाद में नहीं आ रहे सफाई कर्मी

Sat, 07 Jan 2023 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Cleaning workers are not coming in Gram Panchayat Burehnabad
मिरहची। ग्राम पंचायत बुरेहनाबाद में दो महीने से सफाईकर्मी के नहीं आने के चलते गंदगी का आलम बना हुआ है। ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सफाई नहीं होने से नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक मारहरा की ग्राम पंचायत बुरेहनाबाद में दो महीने से सफाईकर्मी नहीं आ रहा है। जिस कारण गांव की नालियाें में सिल्ट जमा होने से गंदा पानी गलियों में बह रहा है। गलियों में निकलने से लोगों को परेशानी हो रही है। सफाईकर्मी की शिकायत ग्राम पंचायत में तैनात सचिव से कई बार की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। संक्रामक बीमारियों के फैलने के डर से ग्रामीण खुद सफाई कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि गांव की गलियों की सफाई कराई जाए। वहीं, एडीओ पंचायत सतेंद्र सिंह ने बताया कि गांवों में सफाई नहीं होने की जांच कराई जाएगी। जो भी सफाईकर्मी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी और सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराई जाएगी। मांग करने वालों में रनवीर सिंह, ओमकार सिंह, रघुबीर सिंह, रंजीत सिंह, राजवीर सिंह, उमेश कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed