फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   chunaav dyootee mein gaee pulis, thaane hue khaalee

चुनाव ड्यूटी में गई पुलिस, थाने हुए खाली

Mon, 13 Feb 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Feb 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
chunaav dyootee mein gaee pulis, thaane hue khaalee
police
विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए जनपद से फोर्स की रवानगी हो जाने से थाने खाली हो गए हैं। करीब 70 प्रतिशत फोर्स जा चुकी है। अब इनकी वापसी अंतिम चरण के चुनाव संपन्न हो जाने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन

जनपद की तीनों विधान सभाओं में पहले चरण के चुनाव में अर्द्धसैनिक बल एवं बाहरी जनपद की फोर्स को लगाया गया। चुनाव संपन्न हो जाने के बाद बाहर से आई फोर्स के अलावा जनपद की फोर्स को भी दूसरे चरण के चुनाव के लिए भेज दिया है। दूसरे चरण में 15 फरवरी को चुनाव होना है। यहां की फोर्स को बरेली एवं खीरी जनपद के लिए भेजा गया है। इस चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद भी फोर्स की वापसी नहीं हो सकेगी। फोर्स की आगे के अन्य चरणों के चुनाव के लिए भी मांगा गया है। इस चुनाव के बाद फोर्स बरेली व खीरी से ही तीसरे चरण के चुनाव के लिए रवाना हो जाएगी। इसके बाद यह फोर्स आठ मार्च को होने वाले अंतिम चरण के चुनाव तक चुनाव ड्यूटी में रहेगी। चुनाव संपन्न हो जाने के बाद नौ मार्च को ही इसकी वापसी हो सकेगी। जिले के सभी 10 थानों की फोर्स को चुनाव ड्यूटी पर भेजा गया है।
विज्ञापन


एक माह तक प्रभावित रहेगा कार्य
कासगंज। फोर्स के चुनाव में चले जाने से अब एक माह तक पुलिस का कार्य प्रभावित रहेगा। वापसी के बाद 11 मार्च को मतगणना का कार्य भी होना है। जिसमें भी फोर्स को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरे चरण में गए पुलिस कर्मी
बरेली
उपनिरीक्षक -67
शस्त्र आरक्षी-344
खीरी
मुख्य आरक्षी-51
निशस्त्र आरक्षी-76,
तीसरे चरण में जाने वाले पुलिस कर्मी
सीतापुर
उपनिरीक्षक- 63
मुख्य आरक्षी- 51
निशस्त्र आरक्षी- 76
बारांबकी
शस्त्र आरक्षी- 344
चौथे चरण में जाने वाले पुलिस कर्मी
बांदा
उपनिरीक्षक -49
मुख्य आरक्षी -51
निशस्त्र आरक्षी- 76
फतेहपुर,
शस्त्र आरक्षी- 262
पांचवें चरण में जाने वाले पुलिस कर्मी
गोंडा
उपनिरीक्षक -41
शस्त्र आरक्षी -245
फैजाबाद
मुख्य आरक्षी- 46
निशस्त्र आरक्षी- 54
छठे चरण में जाने वाले पुलिस कर्मी
बलिया
उपनिरीक्षक- 37
मुख्य आरक्षी- 44
शस्त्र आरक्षी- 206
निशस्त्र आरक्षी- 50
सातवें चरण में जाने वाले पुलिस कर्मी
मिर्जापुर
उपनिरींक्षक 37
शस्त्र आरक्षी -206
निशस्त्र आरक्षी- 50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed