फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Chiller Plant Operator Dies After Electric Shock

दर्दनाक: चिलर प्लांट में आया करंट, ऑपरेटर को लगा जोर का झटका और चली गई जान; परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 21 Aug 2026 01:58 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 21 Aug 2026 01:58 PM IST
सार

एटा के अलीगंज में उभयी असदनगर स्थित चिलर प्लांट में आधी रात करंट की चपेट में आने से ऑपरेटर सुधीर की मौत हो गई। सुधीर की मौत से छह बेटियों और एक बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया, जिससे परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Chiller Plant Operator Dies After Electric Shock
परिजनों में मचा कोहराम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के अलीगंज थाना नयागांव क्षेत्र के उभयी असदनगर स्थित मां वैष्णो आइस एंड चिलर प्लांट में गुरुवार रात करंट की चपेट में आने से ऑपरेटर की मौत हो गई। हादसे के बाद गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


मृतक की पहचान सुधीर पुत्र नेपाल, निवासी ग्राम मिहुता, उम्र करीब 38 वर्ष, जाति कश्यप के रूप में हुई है। सुधीर मां वैष्णो आइस एंड चिलर प्लांट में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। बताया गया कि रात में प्लांट पर काम करते समय वह अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


प्लांट मालिक अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि इन दिनों बारिश का मौसम चल रहा है। उन्हें रात में सूचना मिली कि प्लांट पर कार्यरत ऑपरेटर सुधीर विद्युत करंट की चपेट में आने से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही वह अलीगंज से अपने चालक के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायल सुधीर को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज के चिकित्सक ने बताया कि युवक को सीएचसी अलीगंज पर ब्रॉड डेड स्थिति में लाया गया था। चिकित्सकों ने उसकी सभी आवश्यक जांचें कीं, जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना मिलते ही प्लांट मालिक ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। साथ ही थाना नयागांव पुलिस को भी सूचना दी गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


सात बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सुधीर की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे छह बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। बच्चों में प्रांशि (18 वर्ष), सनी (15 वर्ष), काजल (13 वर्ष), दुर्गा (12 वर्ष), लवली (8 वर्ष), अंशी (5 वर्ष) और काव्या (3 वर्ष) शामिल हैं। पिता की अचानक मौत के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना बारिश के मौसम में हुई है, जिसके चलते प्लांट में विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पूरी स्थिति पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed