{"_id":"6407675aff5b377fd1007c14","slug":"childs-condition-deteriorated-due-to-precaution-dose-of-hiv-etah-news-c-25-1-83927-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एचआईवी की प्रीकॉशन डोज से बच्ची की बिगड़ी हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एचआईवी की प्रीकॉशन डोज से बच्ची की बिगड़ी हालत
Tue, 07 Mar 2023 10:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 07 Mar 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में एचआईवी संक्रमित बच्ची को इंजेक्शन लगाने के बाद उसी सिरिंज से अन्य बच्चों को इजेंक्शन लगाने का आरोप है। जहां चार बच्चों को एचआईवी की प्रीकॉशन एक महीने तक खिलाने के लिए दी गई है। सोमवार को दवा खाने के बाद एक बच्ची की हालत बिगड़ गई। उसके पिता ने उच्चाधिकारियों सहित कॉलेज के चिकित्सकों को जानकारी दी। काफी देर बाद चिकित्सक पहुंचे और बच्चे का हाल जाना। मंगलवार को तीन चिकित्सकों की देखरेख में उसे दवा खिलाई गई।शहर निवासी करीब सात वर्षीय बच्ची के पिता ने बताया दवा खिलाने के बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई थी। बच्ची की हालत देख मेरी पत्नी को चक्कर आ गया और वह गिर गई। वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों के तीमारदार आए और उसे संभाला। बताया कि मंगलवार को तीन चिकित्सकों की टीम आई। बच्ची को अपने सामने दवा खिलवाई।
पिता का कहना है कि बच्ची को घर ले जाने में डर लग रहा है। कहीं घर पर हालत बिगड़ गई तो तुरंत इलाज कैसे मिलेगा? बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय को अपनी शिकायत और पूरे मामले का मेल कर दिया है। रजिस्ट्री करके भी जानकारी वहां तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
पिता का कहना है कि बच्ची को घर ले जाने में डर लग रहा है। कहीं घर पर हालत बिगड़ गई तो तुरंत इलाज कैसे मिलेगा? बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय को अपनी शिकायत और पूरे मामले का मेल कर दिया है। रजिस्ट्री करके भी जानकारी वहां तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन