फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Children's Kanwar Yatra welcomed with a shower of flowers.

Etah News: बच्चों की कांवड़ यात्रा का फूल बरसाकर किया स्वागत

Fri, 07 Aug 2026 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 07 Aug 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Children's Kanwar Yatra welcomed with a shower of flowers.
अवागढ़ में कांवड़ यात्रा निकालते विद्यार्थी। स्रोत विद्यालय 
अवागढ़। किला मार्ग स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चों ने कांवड़ यात्रा निकाली। आकर्षक वेशभूषा में कंधे पर कांवड़ रख भगवान शिव के जयकारे लगा रहे बच्चों का लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

स्कूल से शुरू हुई कांवड़ यात्रा में छोटे-छोटे बच्चों का आकर्षक वेशभूषा में देख पूरे कस्बे का माहौल भक्तिमय हो गया। बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली कांवड़ यात्रा को देख लोग अभिभूत दिखे। कांवड़ यात्रा सब्जी मंडी होते हुए श्रीदाऊजी महाराज मंदिर पहुंची। यहां बच्चों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजन किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश मिश्रा, प्रबंधक राधारमण, अभिभावक सर्वेंद्र शर्मा, गणेश वार्ष्णेय, धर्मवीर सिंह, कल्याणी तिवारी, तान्या, सपना सिंह भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed