फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Children and pregnant women will be able to get vaccinated anywhere

एटा: बच्चे व गर्भवती महिलाएं कहीं भी करा सकेंगी टीकाकरण

Thu, 16 Feb 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 16 Feb 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Children and pregnant women will be able to get vaccinated anywhere
एटा। देश में कहीं भी किसी भी बच्चे का टीकाकरण किया जा सकेगा। इसकी जानकारी एक ही स्थान पर एकत्र होगी। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोविन एप की तरह यू-विन पोर्टल लांच किया है। पोर्टल पर किसी भी बच्चे, किशोर-किशोरी व गर्भवती के टीकाकरण की पूरी जानकारी दर्ज होगी।
विज्ञापन


एंटी कोविड टीकाकरण के लिए को-विन पोर्टल की सफलता के बाद राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समिति ने यू-विन पोर्टल तैयार किया है। इसका सबसे अधिक फायदा उन लोगों की पहचान करने में होगा जो किसी कारण से एक राज्य से दूसरे राज्य में काम करने या जीवन-यापन करने चले जाते हैं। जिसके बाद यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि उसको टीका लगाया गया था या नहीं।
विज्ञापन

इसमें ज्यादातर मजदूरों के साथ बच्चे व गर्भवती महिलाएं रहती हैं। जिस राज्य से वह मूल निवासी है, उसमें टीकाकरण के लिए बनाए गए स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली के पोर्टल में उसकी जानकारी दर्ज नहीं है। भले ही उसे दूसरे राज्य में टीका लगाया गया हो। इसी तरह टीकाकरण न होने की स्थिति में भी उनसे संपर्क कर टीकाकरण कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं इससे यह पता चल सकेगा कि देश में किस आयु वर्ग के कितने बच्चे हैं। इससे टीकाकरण कार्यक्रम को संचालित करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


को-विन की तरह यू-विन पोर्टल की शुरूआत की गई है। जल्द ही बच्चों के नियमित टीकाकरण का ब्योरा यू-विन पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। इस व्यवस्था से जिले से दूसरे राज्यों को आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। -डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed