{"_id":"67742cf5f070e9aa6507826d","slug":"chhaya-is-intoxicated-with-new-years-celebrations-says-happy-new-year-after-cutting-the-cake-etah-news-c-163-1-sagr1016-127692-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: छाया नए साल के जश्न का खुमार, केक काटकर बोले हैप्पी न्यू ईयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: छाया नए साल के जश्न का खुमार, केक काटकर बोले हैप्पी न्यू ईयर
विज्ञापन
एटा। नए साल के आगमन के मौके पर लोगों में जबरदस्त उत्साह रहा। कई होटल-रेस्तरां में नए साल के जश्न का खुमार नजर आया। कई जगह डीजे लगाकर पार्टी की गईं, जहां युवाओं ने जमकर डांस किया। रात के 12 बजते ही केक काटकर लोगों ने खुशी से हैप्पी न्यू इयर बोला।
मंगलवार को नववर्ष की पूर्व संध्या पर जनपद में हर्ष और खुशी का माहौल दिखा। 2024 को अलविदा कहने व नववर्ष के स्वागत के लिए मंगलवार देर रात तक डीजे की धुन पर युवा थिरकते रहे। शहर में स्थित विभिन्न होटल, रेस्त्रा, लॉज आदि में पार्टियों के इंतजाम किए गए थे। कहीं संचालकों ने तो कहीं बुकिंग पर इन पार्टियों का आयोजन किया गया। घड़ी की सुइयां रात में जैसे ही 12 पर आकर मिलीं, लोगों ने केक काटकर नए साल की खुशियां बांटीं। एक-दूसरे को केक व मिठाई खिलाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन भी सक्रिय रहा।
जमकर बिके फूल-बुके और केक
शहर के मेहता पार्क पर फूल व्यवसायियों का कारोबार अच्छा रहा। लोगों ने जमकर घरों तथा मंदिरों की सजावट के लिए फूल खरीदे। उपहार में दिए जाने के लिए बुके की भी जमकर बिक्री हुई। फूल व्यवसायी आशू सैनी ने बताया कि शहर में करीब 5 लाख रुपये का फूल बिक चुका है। बुधवार को भी अच्छी फूल बिक्री की संभावना है। आगरा और बरेली से लाए गए फूल भी कम पड़ गए हैं।
विज्ञापन
शहर में तीन दिन पूर्व से ही केक के ऑर्डर बुक हो गए थे। इसके बाद मंगलवार शाम को केक लेने के लिए तमाम लोग भटकते रहे। दुकानों पर केक का ऑर्डर अधिक होने की वजह से महंगा भी मिल रहा था। शहर के रहने वाले निखिल माथुर ने बताया कि नए साल का जश्न मनाने के लिए महंगा केक खरीदा है, क्योंकि नए साल की पार्टी तो करनी ही है, यह मौका साल में एक बार ही आता है।
नए साल को मनाने के लिए युवा तैयार
सकीट। युवाओं ने अपने-अपने अंदाज में नए साल को मनाने की तैयारी की है। अपने चहेतों को तरह-तरह के ग्रीटिंग कार्ड के जरिए शुभकामना देने की किसी ने योजना बनाई है तो कोई अपने घर में मिलने वालों को बुलाकर पार्टी करने के लिए तैयार है। युवाओं का कहना है कि नववर्ष का तहेदिल से स्वागत करते हुए कुछ करने का विचार कर लिया है। बीते वर्ष जितना हो सका किया, आने वाले वर्ष में कुछ बनकर दिखाने की मन मे ठानी है। कुनाल वार्ष्णेय ने बताया कि नववर्ष को इसी प्रकार मनाएंगे कि प्रेम व्यवहार में किसी के साथ कोई कमी न रहे। अंकुर जैन ने बताया कि कुछ ऐसा काम करेंगे जिससे समाज व देश मे नाम ऊंचा हो सके। संवाद