{"_id":"e03ca298a5d9d45ebc32d3d342034c38","slug":"characters-will-be-benefited-from-government-schemes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासकीय योजनाओं से पात्रों को किया जाएगा लाभान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासकीय योजनाओं से पात्रों को किया जाएगा लाभान्वित
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 05 Jul 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण द्वारा विकास भवन सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, इंदिरा आवास योजना, डीआरडीए प्रशासन योजना आदि की प्रगति पर चर्चा की गई। साथ ही इंदिरा आवास योजना के लाभार्थियों की वर्ष 2013-14, 2014-15 की सूची शासी निकाय द्वारा अनुमोदित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह ने कहा कि शासकीय योजनाओं से प्रत्येक पात्र को लाभान्वित किय जाएगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सार्थक आजीविका उपलब्ध कराने के साथ ही गरीबी दूर करना है। बताया गया कि एनआरएलएम के तहत वित्तीय वर्ष 2013-14 में 600 के लक्ष्य के सापेक्ष 501 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया। साथ ही इंदिरा आवास योजना के तहत वर्ष 2014-15 में कुल 951 लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके तहत 320.27 लाख की धनराशि प्राप्त हुई है, प्रारंभिक अवशेष 14.63 लाख को सम्मिलित करते हुए कुल 334.90 लाख की उपलब्धता के सापेक्ष 333.20 लाख की धनराशि व्यय करते हुए 99.49 प्रतिशत की वित्तीय प्रगति अर्जित है।
सीडीओ साहब सिंह ने कहा कि लोहिया ग्रामीण आवास योजना के तहत वर्ष 2013-14 के लिए चयनित कुल 24 लोहिया ग्रामों में समिति द्वारा 275 लाभार्थी पात्र पाए गए हैं, जिसके सापेक्ष 198 लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराने के लिए 257.40 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई। बैठक में डीडीओ राधेश्याम, पीडी केके वैश्य, अलीगंज विधायक रामेश्वर सिंह यादव, सांसद, एमएलसी प्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख आदि मौजूद थे।