फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Chairperson of the State Women's Commission got angry after seeing men in the gynecological ward

Etah News: गायनिक वार्ड में पुरुषों को देख भड़कीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष

Tue, 10 Feb 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 10 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Chairperson of the State Women's Commission got angry after seeing men in the gynecological ward
मेडिकल कॉलेज के गायनिक विभाग में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान का स्वागत करते प्राचार
एटा। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज में अन्नप्राशन और गोदभराई कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। गायनिक विभाग के वार्ड में प्रसूताओं को बेबी केयर किट वितरण किया। इस दौरान वार्ड में पुरुष बैठे हुए मिले। इस पर नाराजगी व्यक्त की। वहीं प्राचार्य और सीएमएस को पुरुषों के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान सोमवार को दोपहर 12 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंची। यहां पर प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह, सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा और गायनिक विभागाध्यक्ष डॉ. साधना सिंह ने उनका स्वागत किया। मुख्य गेट पर मरीजों की पर्चा बनवाने के लिए भीड़ लगी हुई थी। यहां मरीजों से बेहतर उपचार के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के दूसरे तल पर बने गायनिक विभाग के वार्ड में पहुंची। यहां पर प्रसूताएं भर्ती थीं। वार्ड में प्रवेश करते ही पुरुष बैठे मिले। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

प्राचार्य और सीएमएस को निर्देश दिए कि गायनिक वार्ड में पुरुषों के प्रवेश पर रोग लगाई जाए। इसके बाद बेटी को जन्म देने वाली प्रसूताओं को बेबी केयर किट वितरित की। वार्ड का निरीक्षण करने के बाद गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म को पूरा किया। फल की टोकरी वितरित की। बच्चों को अन्नप्राशन कराया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। बेटियों के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवम यादव, सीओ सकीट कीर्तिका सिंह, डीपीओ संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

मेडिकल कॉलेज के गायनिक विभाग में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान का स्वागत करते प्राचार

मेडिकल कॉलेज के गायनिक विभाग में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान का स्वागत करते प्राचार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed