{"_id":"6999eb69a76d0cfdbe082485","slug":"cgst-investigation-continues-for-the-second-day-at-the-premises-of-a-steel-bar-trader-etah-news-c-163-1-eta1001-146751-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सरिया कारोबारी के ठिकाने पर सीजीएसटी की जांच दूसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सरिया कारोबारी के ठिकाने पर सीजीएसटी की जांच दूसरे दिन भी जारी
Sat, 21 Feb 2026 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 21 Feb 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी सीजीएसटी की टीम दुकान में रही मौजूद। संवाद
एटा। जीटी रोड स्थित अंबा सरिया डिस्ट्रीब्यूटर के प्रतिष्ठान पर केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग की जांच दूसरे दिन भी जारी रही। आगरा और अलीगढ़ से आई संयुक्त टीम ने शनिवार को भी पूरे दिन विजय हार्डवेयर की दुकान के अंदर डेरा डाले रखा। सरिया के भंडार, खरीद-बिक्री से जुड़े अभिलेखों तथा संगणक में सुरक्षित विवरण की गहनता से जांच की।
सीजीसटी टीम के एक अधिकारी ने बताया कि विभाग को भारी कर चोरी की आशंका के आधार पर तलाशी वारंट जारी हुआ है। उसी के तहत भौतिक रूप से मौजूद सरिया के भंडार का मिलान बही-खातों और बिलों से कर रहे हैं। यह भी देखा जा रहा है कि जितनी माल आवक दर्शाई गई है, उसके अनुरूप बिक्री और कर जमा का विवरण सही ढंग से दर्ज है या नहीं। इसके अलावा कच्चे बिल और दोहरी प्रविष्टियों की भी छानबीन की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई अचानक नहीं, बल्कि पुख्ता सूचनाओं के आधार पर की जा रही है। विभाग की गुप्त शाखा लंबे समय से फर्म के लेन-देन पर नजर रखे हुए थी। दूसरे दिन की जांच में बैंक लेन-देन से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिनकी गहराई से पड़ताल की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित पक्षों से पूछताछ भी की जाएगी।
व्यापारी की सेहत में हुआ सुधार
छापेमारी के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद आगरा में उपचाराधीन सरिया कारोबारी विजय जैन की हालत में सुधार हुआ है। फिलहाल वह आगरा में ही एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं।