फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   cdo, bdo

काम में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को मिली चेतावनी

Sat, 05 Oct 2019 12:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
cdo, bdo
एटा। जिले की ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देने से जिम्मेदार बच रहे हैं। डीएम के निर्देश पर हर ग्राम पंचायत से मांगी गई प्रगति पुस्तिकाएं अब तक मुहैया नहीं हो सकी हैं। आलम यह है कि जिले के छह ब्लॉकों की 436 ग्राम पंचायतों में से अब तक 69 ने प्रगति पुस्तिका दी है। इसे लेकर सीडीओ ने खंड विकास अधिकारियों को चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

दरअसल, डीएम सुखलाल भारती ने बीते दिनों हर विकास खंड का निरीक्षण किया। इस दौरान किसी भी विकास खंड में ग्राम पंचायतों का अपडेट विवरण मौजूद नहीं मिला। साथ ही जिले में हर ग्राम पंचायत में घोटालों की शिकायत डीएम को मिलती रही है। इसे लेकर डीएम ने हर ग्राम पंचायत से प्रगति पुस्तिका तलब की थी। मगर अब तक छह ब्लॉकों से 69 ग्राम पंचायतों ने ही प्रगति पुस्तिका भेजी है। इसे लेकर सीडीओ ने हर ब्लॉक के बीडीओ को कड़ी चेतावनी देकर प्राथमिकता के आधार पर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि हर ग्राम पंचायत में चल रही योजनाओं की स्थिति अपडेट होनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रिया सॉफ्ट का भी बुरा हाल
जिले में प्रिया सॉफ्ट फीडिंग का भी बुरा हाल है। अब तक 50 से अधिक ग्राम पंचायतों में साल 2018-19 में हुए खर्च का विवरण नहीं दिया है। इसके चलते ग्राम पंचायतों के खाते पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है स्थिति
ब्लॉक ग्राम पंचायत बुकलेट मिलीं
अलीगंज 93 14
सकीट 92 15
मारहरा 59 08
निधौलीकलां 71 25
जलेसर 57 01
अवागढ़ 54 06
इनका कहना है
हर ग्राम पंचायत से प्रगति पुस्तिका मांगी गई है। ताकि ग्राम पंचायतों में चल रही योजनाओं की जानकारी और विवरण संकलित हो सके। शिकायतों के निपटारे में भी आसानी रहेगी। बीडीओ को चेतावनी जारी कर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

मदन वर्मा, सीडीओ एटा
बीडीओ ने थमाए नोटिस
विकास भवन में 25 सितंबर को आयोजित हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम से गायब रहने पर चार सचिवों को नोटिस देकर बीडीओ एनके द्विवेदी ने जभवाब तलब किया है। इन सचिवों में धीरेंद्र कुमार, हेमंत कुमार, नम्रता यादव और ऐवरन सिंह शामिल हैं।
कहते हैं आंकड़े
576 ग्राम पंचायतें हैं जिले में
06 ब्लॉकों से नहीं मिली प्रगति पुस्तिका
69 ग्राम पंचायतों ने उपलब्ध कराई पुस्तिका
50 ग्राम पंचायतों ने नहीं कराई फीडिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed