फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   cbse 12th result in etah

तीन बेटियाें ने टॉप टेन में पाया स्थान

Sun, 28 May 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Sun, 28 May 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
cbse 12th result in etah
सीबीएसई 12वीं के विद्यार्थी
जिले में पहला स्थान हासिल करने वाले सेंट पाल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र कृष्ण कुमार यादव से लेकर दसवां स्थान हासिल करने वाले ट्यूलिप की ख्याति मिश्रा ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक पाकर मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन


टॉपर ने परीक्षा से दो महीने पहले दस से दस घंटे पढ़ाई की। परीक्षा से पहले स्कूल से आने के बाद भी छात्रों ने पांच से छह घंटे जीतोड़ मेहनत की थी। वहीं टाप टेन में तीन बेटियों ने स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


सीबीएसई इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के परिणाम में भले ही इस बार बेटियां पीछे रहीं और बेटे आगे रहे हों, लेकिन बेटियों ने हिम्मत नहंीं हारी है। असिसी कांवेंट की छात्रा जेसिका एम पोर्टर ने ओवरऑल में जिले में दूसरा स्थान हासिल कर बताया कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के सेंट पाल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल टॉपर कृष्ण कुमार यादव और सेकेंड स्थान हासिल करने वाली छात्रा जेसिका एम पोर्टर के बीच छह अंकों का अंतर है। दोनों की विज्ञान वर्ग के छात्र हैं। असिसी कांवेंट रविवार को बंद रहा, लेकिन स्कूल प्रशासन का दावा है कि उनके स्कूल के के एक दर्जन छात्रों ने 90 प्रतिशत सेे अधिक अंक हासिल किए हैं।

सरस्वती विद्या मंदिर में नौ, सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी में तीन और लोकमनदास स्कूल में तीन, नवोद और ट्यूलिप का एक-एक छात्र 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने में सफल रहे। वहीं जिले की टॉप टेन सूची में जेसिका के अलावा ट्यूलिप और सेंट पॉल्स की छात्रा ने जगह बना कर स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया है।

विज्ञान विषयों में शत प्रतिशत अंक नहीं
इस वर्ष विज्ञान वर्ग के विषयों में शत प्रतिशत अंक नहीं मिले।  सरस्वती विद्या मंदिर के आयुष ने शारीरिक शिक्षा में 100 व शशांक राघव ने हिंदी में 99 अंक प्राप्त किए हैं। आसिसी कांवेट स्कूल की वरिष्ठ प्रवक्ता नरमदा अग्रवाल के अनुसार बीते वर्षों में गणित में कई बच्चों के शत प्रतिशत अंक रहे हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है।

बिना ट्यूशन शुभी टॉप थ्री में
87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली ट्यूलिप स्कूल की मेधावी शुभी उपाध्याय ने किसी भी विषय की कोचिंग व ट्यूशन नहीं की है। कक्षा एक से दस तक पहुंची शुभी हर विषय की तैयारी पुस्तकों एवं कक्षा में ही करती है। प्रधानाचार्य बिंदु जायसवाल के अनुसार कक्षा दस में पंजीकृत 71 बच्चों में शुभी ही एक एक ऐसी छात्रा है जिसने कभी ट्यूशन का सहारा नहीं लिया।

इन स्कूलों का परिणाम रहा बेहतर
आसिसी कावेंट स्कूल का परीक्षा परिणाम 99.26 प्रतिशत रहा। प्रवक्ता नरमदा अग्रवाल के अनुसार पंजीकृत 136 परीक्षार्थियों में से 135 उत्तीर्ण रहे। दर्जनभर छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। डॉ लोकमन दास चिल्ड्रिन एकेडमी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।

प्रधानाचार्य विजया गौड़ के अनुसार विद्यालय में पंजीकृत 82 छात्र-छात्राओं में सात अनुपस्थित रहे। शामिल 75 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे। विद्यालय की मुस्कान गर्ग-92.2 प्रतिशत, महिमा यादव 90.2 प्रतिशत एवं मधु कुशवाहा 90 प्रतिशत पर रहे। सरस्वती विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय का परीक्षा परिणाम 96.4 प्रतिशत रहा।

प्रधानाचार्य के अनुसार 278 में तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित एवं दस अनुत्तीर्ण अनुपस्थित रहे। क्यूटी जैन 92.3 प्रतिशत, दिव्यश्री एवं शिवानी राजपूत 91.8 प्रतिशत, आदित्य राघव 91.6 प्रतिशत, नैना वार्ष्णेय 91.4 प्रतिशत, वैभव वार्ष्णेय 91 प्रतिशत, रिया ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।


यहां के आयुष पाराशर ने शारीरिक शिक्षा में शत प्रतिशत सौ अंक प्राप्त किए। टयूलिप पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम 94.36 प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य बिंदु जायसवाल के अनुसार विद्यालय में पंजीकृत 71 बच्चों में 67 पास हुए। दो का कंपार्टमेंट है। अवागढ़ पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम 89 प्रतिशत रहा। विद्यालय में पंजीकृत 46 बच्चों में पांच अनुत्तीर्ण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed