फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   CBC machine stolen from pathology department of medical college in Etah

गजब मामला: 24 घंटे गेट पर गार्ड... अंदर तैनात कर्मचारी, फिर भी मेडिकल कॉलेज से पांच लाख की सीबीसी मशीन चोरी

Tue, 06 Aug 2024 12:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Aug 2024 12:32 AM IST
सार

24 घंटे गेट पर गार्ड तैनात रहते हैं। रात दिन जांच की सुविधा है। इसके बाद भी मेडिकल कॉलेज से पांच लाख की सीबीसी मशीन चोरी हो गई। 

विज्ञापन
CBC machine stolen from pathology department of medical college in Etah
सीबीसी मशीन चोरी होने पर लैब कर्मियों से जानकारी करके लौटतीं प्राचार्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग से रविवार की रात सीबीसी मशीन चोरी हो गई। इसकी कीमत पांच लाख रुपये बताई जा रही है। सूचना मिली तो कॉलेज की प्राचार्य ने लैब पहुंचकर जानकारी ली। कर्मचारियों से बात की। 

विज्ञापन


पैथोलॉजी विभाग में हजारों की संख्या में मरीजों की प्रतिदिन जांच की जाती है। 24 घंटे जांच की व्यवस्था है। यहां सीबीसी की एक अतिरिक्त मशीन अलग से रखी हुई थी। रविवार की रात किसी ने इस मशीन को चुरा लिया। सोमवार सुबह कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे तो उन्हें मशीन चोरी हो जाने की जानकारी हुई। इस पर कर्मियों ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, लेकिन कुछ खास हासिल नहीं हो सका।

विज्ञापन

बाद में प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने पैथोलॉजी में आकर व्यवस्थाओं को देखा। रात में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के बारे में पूछा। सभी पर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कह डाली। बाद में अन्य व्यवस्थाओं को देखा। प्राचार्य ने बताया कि मशीन चोरी हुई है। कर्मचारियों से जानकारी ली गई है। जांच की जा रही है कि लापरवाही कैसे हुई।

बाहर गार्ड, अंदर कर्मचारी... फिर भी हो गई चोरी

मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा की दृष्टि से गार्ड 24 घंटे तैनात रहते हैं। जबकि, लैब में 24 घंटे जांच की सुविधा है। इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी रहती है। इसके बाद भी मशीन निकल गई। इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं कई जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की उपयोगिता को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed