फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cash stolen including jewelery from three houses

तीन घरों से जेवरात सहित नकदी चोरी

Mon, 06 Jun 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Cash stolen including jewelery from three houses
एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव जागपुरा में एक ही रात में चोरों ने तीन घरों को निशाना बना दिया। लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात सहित दो लाख रुपये की नकदी पार कर दी। सुबह जागने पर लोगों को चोरी की जानकारी हुई। गांव जागपुरा निवासी प्रेमपाल ने थाने में अज्ञात चोरों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि शनिवार की रात हम सभी लोग सो रहे थे। किसी समय चोर घर में घुस आए। इस दौरान वह सोने की जंजीर, चार सोने की चूड़ी व एक मंगल सूत्र सहित अन्य सामान चुरा ले गए। वहीं घर में रखे 2500 रुपये भी ले गए। गांव निवासी दुर्वेश ने भी अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बताया कि 40 चांदी के सिक्के, एक जोड़ी चांदी की पायल, करधनी, एक सोने की अंगूठी सहित अन्य सामान और 30 हजार रुपये चोर ले गए। गांव के ही श्यामवीर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि चोर दो तोला सोने की चार चूड़ी, एक जंजीर, कुंडल, 250 ग्राम चांदी व 1.75 लाख रुपये के अलावा बहन का सोने-चांदी का सामान और 1.80 लाख रुपये चोर ले गए। जैथरा थानाध्यक्ष डॉ. सुधीर राघव ने बताया जागपुरा कासगंज जनपद की सीमा से लगा हुआ गांव है। कासगंज में भी चोरी की घटनाएं हुईं हैं। जल्द ही इन घटनाओं का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed