{"_id":"67fe4cc9868d02df7b0cf6c2","slug":"cash-and-jewellery-stolen-after-breaking-into-the-house-etah-news-c-163-1-eta1001-132346-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: घर में घुसकर नकदी और आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: घर में घुसकर नकदी और आभूषण चोरी
Tue, 15 Apr 2025 05:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 15 Apr 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
एटा। थाना जैथरा में अखिलेश सिंह निवासी मदसुआ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 3 अप्रैल की रात को अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर आभूषण और नकदी चोरी कर ली।
अखिलेश सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में लिखाया है कि 3 अप्रैल को सब लोग खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। रात में किसी समय में अज्ञात लोग घर में घुस आए और सोने का 1 हार, 4 अंगूठी, 1 चेन, झुमकी, चांदी की पायल और 30000 रुपये चोरी कर ले गए। सुबह जब उठकर देखा तो घर के एक कमरे का दरवाजा खुला पड़़ा था और ताला टूटा हुआ था।
कमरे के अंदर जाकर देखा तो अलमारी-बक्से सब खुले पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। 14 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी शंभूनाथ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की गहनता के साथ जांच-पड़ताल करते हुए अपराधियों की पहचान व पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।