फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   case has come to light tied up children hands and feet thrown to hut and attempt made to set it fire In Etah

Etah: बच्चों के हाथ पैर बांधकर झोपड़ी में डालकर आग लगाने का प्रयास, पुलिस कर रही जांच

Tue, 06 Feb 2024 10:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Feb 2024 10:09 PM IST
सार

एटा में बच्चों के हाथ पैर बांधकर झोपड़ी में डालकर आग लगाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
case has come to light tied up children hands and feet thrown to hut and attempt made to set it fire In Etah
झोपड़ी (सांकेतिक)

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में तीन बच्चों के हाथ पैर बांधकर झोपड़ी में डालकर आग लगाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। मंगलवार को इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। गांव के ही दबंगों पर बच्चों की जिंदा जलाकर हत्या करने का आरोप है। जबकि, एक दिन पहले ही थाने पर तैनात चौकीदार से विवाद होने पर पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया था।

विज्ञापन


घटना पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव खेरिया की है। गांव निवासी मुकेश सविता ने बताया कि उसके तीन बच्चे विजय (14), सोनू (8), मोनू (6) के हाथ पैर बांधकर मंगलवार तड़के झोपड़ी में डाल दिया गया। इसके ऊपर से बिजली की केबल जा रही थी। इसको काटकर आग लगाने का प्रयास किया। लेकिन, आग किसी तरह से नहीं लग सकी। बच्चे हाथ पैर बांधने की वजह से घबराए हुए थे। इसकी वजह से चिल्ला भी नहीं सके थे। 

विज्ञापन

गांव के ही कुछ दबंगों पर आरोप

सुबह करीब 6 बजे देखा गया तो तीनों बच्चे हाथ पैर बंधे पड़े थे। इनको किसी तरह से खोला और सकुशल बाहर निकाला। वारदात करने का आरोप गांव के ही कुछ दबंगों पर लगाया जा रहा है। मुकेश ने बताया की मेरे घर में मां और तीन बच्चे रहते हैं। मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे कुछ लोगों ने मेरे घर पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोमवार को चौकीदार से झगड़ा होने पर पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया था। मैं कल जमानत करवाकर कोतवाली देहात के गांव नगला मुरली में अपनी मौसी के घर रुक गया था। मंगलवार सुबह गांव से फोन आया तब जाकर देखा।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया मुकेश शराब पीने का का आदी है। आए दिन गांव में झगड़ा फसाद करता है। इसका सोमवार को भी झगड़ा हुआ था। तब शांतिभंग की कार्रवाई की गई। बच्चों को हाथ पैर बांधकर डालने व आग लगाने का प्रयास करने की कहानी झूठी रची गई है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed