फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   case has been registered against young man and his family who getting married for second time in Etah

मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बैरंग लौटी बरात, पिता बोला- बेटी की जिंदगी बच गई

Thu, 22 Jun 2023 07:43 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, एटा
अमर उजाला, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Jun 2023 07:43 AM IST
सार

एटा में मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई की गई। सच्चाई सुनकर दुल्हन को सदमा आ गया। इसके बाद बरात बेरंग लौट गई। पिता बोला कि बेटी की जिंदगी बच गई। 

विज्ञापन
case has been registered against young man and his family who getting married for second time in Etah
मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में दूल्हा मंडप पर बैठा था। दूल्हन सात फेरों के लिए तैयार थी। इसी बीच अचानक कुछ लोग आए और दूल्हे की धुनाई करनी शुरू कर दी। मौजूद लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की। इस पर दूल्हे को पीट रहे लोगों ने जो बताया उसे सुनकर सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह लोग बचाने की बजाय दूर हट गए।   

विज्ञापन

शादी से पहले ले लिए 15 लाख

मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के द्वारिकापुरी का है। यहां के रहने वाले अमित ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उन्होंने अपनी बेटी शिल्पी की शादी बुलंदशहर के स्याना निवासी कपिल उर्फ कपिंजल यादव के साथ तय की थी। कपिल ने 15 लाख रुपये शादी से पहले ही ले लिए थे। शादी की तारीख 15 मार्च 2023 तय थी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- स्वस्थ हुए भगवान जगन्नाथ: रथ में विराजमान महाप्रभु ने स्वर्ण वेश में भक्तों को दिए दर्शन, उमड़ पड़ा जनसैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडप में दूल्हे को पीटने लगे लोग

बताया कि तय तारीख पर 15 मार्च 2023 को कपिल बरात लेकर आया। आगरा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह चल रहा था। घर में खुशियों का माहौल था। शादी की रस्में निभाई जा रही थीं। इसी समय अचानक कुछ अनजान लोग वहां पहुंचे। वह सीधे दूल्हे की तरफ गए और दूल्हे को पीटने लगे। 

शादी करने से कर दिया इनकार

हम लोगों ने बीच बचाव करते हुए मारपीट का कारण पूछा। उन लोगों ने बताया कि कपिल की एक शादी पहले हो चुकी है। वह पहली पत्नी को धोखा देकर चुपचाप दूसरी शादी कर रहा है। यह सुनकर उन लोगों के होश उड़ गए। बताया कि घर में सलाह-मशवरा करके हम लोगों ने शादी करने से मना कर दिया। बाद में कपिल से शादी से पूर्व लिए गए 15 लाख रुपये मांगे। 

यह भी पढ़ेंः- Mainpuri News: 'सुनो वकील! मुकदमा में समझौता करा दो, नहीं तो भगवान के पास भेज देंगे' दहशत में परिवार

पुलिस मामले की जांच कर रही है

इस पर उसने पैसे वापस करने की बजाय गाली गलौज किया और बर्बाद कर देने धमकी देने लगा। मामले में दूल्हा कपिल, उसके पिता रामबाबू उर्फ बाबूराम, मां प्रभावती, बहन बीना यादव, नीलू व इसके पति यादवेंद्र उर्फ रिंकू, नीतिन व प्रिया के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल शंभूनाथ सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed