फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Car collides with tractor-trolley; three injured.

Etah News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, तीन लोग घायल

Mon, 17 Aug 2026 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 17 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Car collides with tractor-trolley; three injured.
मिरहची में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद
मिरहची। कासगंज रोड पर नगला ख्याली गांव पर शुक्रवार की मध्यरात्रि को हुए कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इसके पीछे बाइक भी कार में जा घुसी। हादसे में कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉलली में सवार 22 कावंड़ यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद करीब एक घंटे वहां यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र के गांव बाजितपुर से लोग कांवड़ भरने जा रहे थे। कासगंज रोड पर नगला ख्याली गांव पर पहुंचने पर एक लग्जरी कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर चालक करन घायल हुआ है। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार के सड़क पर फंसने पर यातायात बाधित हो गया। जानकारी पर फोर्स के साथ पहुंचे मिरहची थाना प्रभारी विदेश राठी ने क्रेन मंगाकर दोनों वाहनों को सड़क किनारे कराकर यातायात सुचारू कराया। सीओ संकल्पदीप कुशवाह ने बताया कि कार चालक और दो बाइक सवारों के हल्की चोट आई थी। सभी उपचार के बाद गंतव्य को चले गए।
विज्ञापन

--
बाइक सवार तीन कांवड़ यात्री घायल
मिरहची। कस्बे में कांवड़ यात्रियों की सुविधा को बनाई गई बैरिकेडिंग पर शनिवार की देर शाम को कांवड़ यात्रियों की बाइक आमने-सामने से टकरा गई। इस पर दोनों बाइक पर सवार कांवड़ यात्री आपस में विवाद करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उनको समझाकर शांत किया और उपचार कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--
वाहन से गिरकर युवक की माैत
मिरहची। आसेपुर गांव के पास रविवार शाम करीब 6:30 बजे वाहन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने युवक को एटा मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। यहां उसकी माैत हो गई। उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed