फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Canter collided from behind with the truck going ahead, driver died

Etah News: आगे जा रहे ट्रक में पीछे से टकराया कैंटर, चालक की मौत

Fri, 28 Mar 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 28 Mar 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Canter collided from behind with the truck going ahead, driver died
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र में हाईवे पर जा रहे ट्रक में पीछे से कैंटर टकरा गया। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना मलावन क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी यतेंद्र कुमार ने बताया कि भाई पुष्पेंद्र (32) चालक थे। कानपुर की किसी लॉजिस्टिक फर्म की कैंटर गाड़ी चलाते थे। बृहस्पतिवार को वहां से माल लोड करने के बाद गांव पर आकर रुके। घर पर घूमने के बाद शाम को दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही इनकी गाड़ी पिलुआ थाने के सामने हाईवे पर पहुंची, आगे जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई। दुर्घटना में पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया कि गाड़ियों के टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल पुष्पेंद्र को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया। दूसरे भाई कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि 2021 में पुष्पेंद्र की शादी हुई थी। उनका डेढ़ वर्ष का बेटा और 20 दिन की बेटी है। दुर्घटना में पुष्पेंद्र की मौत के बाद घर में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed