फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Canal water from the barrage stopped Naraura

नरौरा बैराज से रोका गया नहर का पानी

Thu, 23 Jun 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Thu, 23 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Canal water from the barrage stopped Naraura
नरौरा बैराज से रोका गया नहर का पानी - फोटो : अमर उजाला
हजारा नहर में जलस्तर बढ़ जाने के कारण नहर का बंधा दो दिन पूर्व कट गया था। इस संबंध में जिलाधिकारी के निर्देश पर नरौरा बैराज से नहर में पानी को रोक दिया गया है। पानी रुक जाने से नहर के ओवर फ्लो होने का खतरा फिलहाल टल गया है। नहर विभाग के अभियंताओं एवं कर्मियों ने मौके का निरीक्षण करके पानी कम होते ही नहर के बंधे को ठीक कराने की कार्य योजना तैयार की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार को नगला बीच के पास हजारा नहर में नरौरा बैराज से पानी छोड़ने के कारण नहर का जल स्तर तेजी से बढ़ा। बढ़ते हुए जल स्तर एवं पानी के तेज प्रवाह के चलते नहर का बंधा कट गया, जिससे पानी सड़क की ओर आने लगा। लगातार पानी बढ़ते देख समीपवर्ती गांव के लोग भयभीत होने लगे। मामले की जानकारी प्रशासकीय एवं नहर विभाग के अधिकारियों को हुई। जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियान ने इस संबंध में नहर विभाग नरौरा डिवीजन के अधिशाषी अभियंता को दिशा निर्देश दिए। नहर को ओवर फ्लो होने से पहले ही पानी की सप्लाई रोकने को कहा। जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद नरौरा गंगा बैराज से नहर में छोड़ा जा रहा पानी रोक दिया गया है। पानी रोकने के बाद  नहर के ओवर फ्लो होने का खतरा टल गया है। कटे हुए बंधे की मरम्मत कार्य योजना नहर विभाग ने तैयार की है। नहर विभाग के अभियंताओं व कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर हालातों की जानकारी ली है। जिलाधिकारी ने बताया कि बोरियों में रेत बालू लगाकर कटान को रोका जाएगा। नहर के जल स्तर पर निगरानी के लिए उन्होंने निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों ने भी नहर का पानी रोके जाने से राहत महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed