{"_id":"649c6a4ffb7b8ba0830be388","slug":"campaign-launched-to-free-child-laborers-etah-news-c-163-1-sagr1016-1532-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अभियान चला बाल श्रमिकों को कराया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अभियान चला बाल श्रमिकों को कराया मुक्त
Wed, 28 Jun 2023 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 28 Jun 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
अवागढ़। जनपद भर में बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, कूड़ा बीनने वालों की संख्या में हो रही वृद्धि को देखते हुए एक माह का जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान मुख्य बाजार में दुकानों पर कार्य कर रहे पांच नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया गया। दुकान स्वामियों को कागजात जिला प्रोबेशन अधिकारी के कार्यालय पर दिखाने के लिए बुलाया गया। हिदायत दी कि अन्यथा की स्थिति में सभी के खिलाफ खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाल संरक्षण अधिकारी सुखबीर सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी यादवेंद्र सिंह विक्रम, एएचटीयू निरीक्षक छोटेलाल तथा पुलिस के सहयोग से बुधवार को कस्बे में अभियान चलाया गया। संवाद
विज्ञापन