{"_id":"697901c0d7217f9acc08e8c7","slug":"campaign-against-child-labour-launched-in-jalesar-6-children-freed-etah-news-c-163-1-eta1002-145538-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जलेसर में चला बाल श्रम के खिलाफ अभियान, 6 बच्चों को मुक्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जलेसर में चला बाल श्रम के खिलाफ अभियान, 6 बच्चों को मुक्त कराया
Tue, 27 Jan 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में बाल श्रम के खिलाफ मंगलवार को श्रम विभाग ने अभियान चलाया। जलेसर बाजार में की गई संयुक्त कार्रवाई के दौरान छह बच्चों को विभिन्न प्रतिष्ठानों से मुक्त कराया गया। कई दुकान मालिक शटर गिराकर निकल गए।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी व एएचटीयू प्रभारी ने जलेसर में अभियान चलाया। जहां अलग-अलग दुकानों, ढाबों व छोटे प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान छह स्थानों पर बाल श्रमिक मिले, जिन्हें तत्काल मुक्त कराते हुए संबंधित प्रतिष्ठान मालिकों पर जेजे एक्ट के तहत मुकदमे की कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी राज बाबू ने कहा कि बाल श्रम कराना दंडनीय अपराध है। अभियान में श्रम विभाग से वरिष्ठ लिपिक दीपेंद्र कुमार शर्मा, सहायक बबलू सिंह सहित थाना एएचटीयू के उप निरीक्षक दलबीर सिंह व उनकी टीम सक्रिय रही। वहीं एक्सीलेंट सिविल अकेडमी ट्रस्ट के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अम्बरीश कुमार राय व बाल संरक्षण अधिकारी पंकज यादव भी मौजूद रहे। संवाद